Navratri Ashtami puja vidhi: चैत्र नवरात्रि चल रही है और इन पावन नौ दिनों में माता दुर्गा की भक्ति और उपासना का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि का आठवां दिन, जिसे दुर्गा अष्टमी कहा जाता है, देवी शक्ति की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन की परेशानियों को दूर कर मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं.
ChaitraNavratri: मां स्कंदमाता क्यों कहलाती हैं सुख-समृद्धि की देवी?
कन्या पूजन जरूर करें
दुर्गा अष्टमी के दिन छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है, उन्हें घर बुलाकर भोजन कराएं, चरण स्पर्श करें और उपहार दें, इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें
इस दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें और पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें. दीप जलाएं, फूल अर्पित करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, सच्चे मन से की गई पूजा से मां की कृपा अवश्य प्राप्त होती है.
हवन और भोग का विशेष महत्व
दुर्गा अष्टमी पर हवन करना अत्यंत फलदायी माना गया है, साथ ही मां को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाएं, इसके बाद इस प्रसाद को परिवार और जरूरतमंदों में बांटें, जिससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
क्यों खास है दुर्गा अष्टमी?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, यह दिन शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है.
ये भी पढ़े- http://ChaitraNavratri2026: मां स्कंदमाता को क्या चढ़ाएं? जानिए सही भोग और नियम


























