Navratri Mantra Jaap: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन हिंदू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, इस बार यह पावन पर्व 27 मार्च तक मनाया जाएगा. नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी माँ दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है.
कटिहार : Cyber Fraud उजागर, बैंक प्रबंधक समेत 6 गिरफ्तार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन 9 दिनों में विधि-विधान से मंत्र जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है. कहा जाता है कि सच्चे मन से किए गए जाप से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं. आज है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, जानिए मंत्र जाप का महत्व.
नवरात्रि में करें ये खास मंत्र जाप
“ॐ दुं दुर्गाय नमः” – यह मंत्र सभी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है.
“या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…” – यह स्तुति मां की कृपा पाने के लिए अत्यंत प्रभावी है.
“सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके…” – सुख-समृद्धि और रक्षा के लिए जपा जाता है.
यह भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: मां ब्रह्मचारिणी को क्यों पसंद है ये खास भोग!


























