Navratri Jyot Rules: चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में अखंड ज्योत जलाना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन कई बार हवा, तेल की कमी या अन्य कारणों से यह ज्योत बुझ जाती है, जिसे लेकर भक्तों के मन में डर और भ्रम पैदा हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्योत का बुझना अशुभ नहीं बल्कि एक सामान्य घटना भी हो सकती है. इस स्थिति में घबराने की बजाय सही विधि से उपाय करना जरूरी होता है.
KnowledgeTips: गेटवे ऑफ इंडिया क्यों बनाया गया था?
क्या करें जब ज्योत बुझ जाए?
आचार्य श्री कौशिक जी महाराज के अनुसार, अगर नवरात्रि की ज्योत बुझ जाए तो सबसे पहले शांत मन से माता माँ दुर्गा से क्षमा याचना करें, इसके बाद दीपक को साफ कर उसमें ताजा घी या तेल डालकर पुनः प्रज्वलित करें.
अपनाएं ये खास उपाय
ज्योत बुझने के बाद “ॐ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें, पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें, दोबारा ज्योत जलाकर माता का ध्यान करें, मन में किसी भी तरह का डर या नकारात्मकता न रखें.
इसे भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: क्या आप जानते हैं? मां ब्रह्मचारिणी देती हैं, ये खास वरदान


























