Advertisement

ChaitraNavratri: नवरात्रि में घर में रखें ये 5 चीजें, आएगी सुख-समृद्धि

ChaitraNavratri

Chaitra Navratri: आज से चैत्र मास की चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, यह पावन पर्व मां दुर्गा की भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है. इस बार नवरात्रि का समापन 27 मार्च को होगा, मान्यता है कि इन नौ दिनों में कुछ विशेष चीजें घर में रखने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है.

http://ChaitraNavratri2026: 19 मार्च से नवरात्रि शुरू, घर में ऐसे करें घटस्थापना

घर में रखें ये 5 शुभ चीजें

कलश (घट स्थापना): नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है, इसे घर के मंदिर में स्थापित करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

नारियल: कलश के ऊपर नारियल रखना समृद्धि और सफलता का प्रतीक होता है, यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

आम के पत्ते: कलश में आम के पत्ते लगाने से घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है.

लाल चुनरी: मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है, घर में लाल चुनरी रखने और चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होता है.

अखंड ज्योति (दीपक): नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योति जलाना बहुत शुभ माना जाता है, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है.

    रखें इन बातों का ध्यान
    घर की साफ-सफाई और पवित्रता बनाए रखें, रोजाना मां दुर्गा की पूजा और आरती करें, सकारात्मक विचार रखें और विवाद से दूर रहें.

    इसे भी पढ़े-http://Navratri2026: चैत्र नवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए जरूरी नियम