Advertisement

BSEB Result2026: 12वीं रिजल्ट कभी भी जारी! टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू

BSEB Result Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है और टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Indore: EV चार्जिंग से आग, 8 मौतें, 4 घायल

परीक्षा कब हुई थी?
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी के बीच आयोजित की थीं, जबकि मैट्रिक (10वीं) की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक चली थीं. परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू
सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है, इस प्रक्रिया में टॉपर्स के दस्तावेजों और उनकी कॉपियों की जांच की जाती है, ताकि रिजल्ट पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके.

कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट
टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू होने के बाद यह संकेत मिल रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी कर सकता है. छात्र जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे.

इसे भी पढ़े-KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं लोकसभा और राज्यसभा चुनाव में क्या फर्क है?