Advertisement

RailwayRecruitemnt2026: लोको पायलट के लिए कैसे करें आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

Railway ALP recruitment 2026

Railway ALP recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026-27 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक निर्धारित की गई है.

EyeCare: कम रोशनी में फोन चलाते हैं? ये आपकी आंखों को कर सकता है कमजोर!

पदों का विवरण
इस भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों को भरा जाएगा, यह रेलवे की सबसे लोकप्रिय नौकरियों में से एक मानी जाती है.

कैसे करें आवेदन?
RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं, इसके बाद “ALP Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें, वहीं भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

कौन कर सकता है आवेदन?
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि) में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है. वहीं जिन उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. इसके बाद आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

ध्यान देने वाली बातें
आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें, अंतिम तिथि से पहले ही फॉर्म भरें, आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़े-FashionDesignerCareer: फैशन डिजाइनर कैसे बनें? जानिए