RangPanchami2026: होली के कुछ दिनों बाद मनाया जाने वाला रंग पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और रंग खेलकर खुशियां मनाते हैं. हर साल की तरह इस बार भी कई लोगों के मन में यह सवाल है कि रंग पंचमी 7 मार्च को है या 8 मार्च को, आइए जानते हैं इसकी सही तारीख और महत्व.
KnowledgeTips: चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण में अंतर क्या है?
कब है रंग पंचमी 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2026 में पंचमी तिथि 7 मार्च की शाम से शुरू होकर 8 मार्च तक रहेगी, उदय तिथि के अनुसार रंग पंचमी 8 मार्च 2026, रविवार को मनाई जाएगी.
रंग पंचमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और खुशियों के उत्सव का प्रतीक माना जाता है, खासतौर पर मध्य भारत के कई हिस्सों में यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग गुलाल उड़ाकर, रंग लगाकर और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ उत्सव मनाते हैं.
कैसे मनाई जाती है रंग पंचमी
रंग पंचमी के दिन सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं, कई जगहों पर शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों को बढ़ाने का संदेश देता है.
इसे भी पढ़े-ThursdayVrat: गुरुवार व्रत में ये चीजें जरूर करें


























