Advertisement

KnowledgeTips: चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण में अंतर क्या है?

difference between lunar eclipse and solar eclipse

KnowledgeTips: भारत में साल 2026 का आज पहला ग्रहण है. आज यानी 3 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण लग चुका है. आकाश में होने वाली खगोलीय घटनाओं में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण सबसे रोचक माने जाते हैं, दोनों ही घटनाएं सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण होती हैं, लेकिन इनके बीच कई महत्वपूर्ण अंतर हैं, आइए समझते हैं सरल शब्दों में.

http://ChandraGrahan2026: सूतक काल में डाली गई तुलसी का क्या करें?

क्या होता है चंद्रग्रहण?
चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, इस स्थिति में चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है. यह केवल पूर्णिमा के दिन होता है, इसे नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है, यह कई घंटों तक दिखाई दे सकता है.

क्या होता है सूर्यग्रहण?
सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक देता है. यह केवल अमावस्या के दिन होता है, इसे सीधे देखना खतरनाक हो सकता है, विशेष चश्मे की आवश्यकता होती है, इसकी अवधि आमतौर पर कुछ मिनटों की होती है.

इसे भी पढ़े-http://Holi2026: भारत में होली में भांग का चलन कैसे हुआ शुरू?