UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के सैकड़ों खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है, इस भर्ती के तहत कुल 560 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
http://Holi2026: होली को बनाना है स्पेशल? इन 6 जगहों की होली देखें!
आवेदन की अहम तारीखें
नोटिफिकेशन जारी: 28 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 मार्च 2026
आखिरी तारीख: 29 मार्च 2026 वहीं इच्छुक उम्मीदवार आयोग की सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा होना जरूरी है, साथ ही PET 2025 परीक्षा पास होना अनिवार्य है. अन्य योग्यता और आयु सीमा की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है.
चयन कैसे होगा?
भर्ती प्रक्रिया में PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरण शामिल हो सकते हैं.
युवाओं के लिए बड़ा मौका
उत्तर प्रदेश में हेल्थ सेक्टर की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो सरकारी फार्मासिस्ट बनना चाहते हैं, समय रहते आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अगर आप फार्मेसी की पढ़ाई कर चुके हैं, तो इस मौके को हाथ से जाने न दें और जल्द आवेदन करे.
ये भी पढ़े-CUET PG Admit Card: 6 मार्च से सीयूईटी पीजी एग्जाम, एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करें























