Holi2026: होली का पर्व खुशियों, रंगों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन और होली के दिन घर में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है, आइए जानते हैं वे 5 जगहें, जहां होली पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है.
37 Billion Views के बावजूद बोले Tanishk Bagchi – “सब कुछ इतनी आसान नहीं”
इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक
घर के मुख्य दरवाजे पर- घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, मान्यता है कि इससे घर में खुशहाली बनी रहती है.
तुलसी के पौधे के पास- अगर घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है, इससे घर में शांति और समृद्धि आती है और वातावरण पवित्र रहता है.
रसोईघर में- रसोईघर को मां मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, यहां दीपक जलाने से अन्न-धन की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
पूजा घर में- पूजा स्थान पर दीपक जलाने से भगवान की कृपा बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, यह परिवार की खुशहाली के लिए शुभ माना जाता है.
होलिका दहन स्थल पर– होलिका दहन के समय दीपक जलाकर परिक्रमा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.
ध्यान रखने वाली बातें
दीपक जलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें, घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं, घर में साफ-सफाई जरूर रखें.
यह भी पढ़े-HolikaDahan: होलिका दहन से पहले जरूर करें ये पूजा, मिलेगा शुभ फल


























