Chandra Grahan 2026: इस साल रंगों के त्योहार होली के दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए लोग इसके समय, असर और सावधानियों को लेकर उत्सुक हैं. आइए जानते हैं क्या करें और क्या नहीं.
http://HolikaDahan2026: क्यों खास है होलिका दहन की रात? जानिए
चंद्र ग्रहण क्यों खास माना जाता है?
हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण का संबंध राहु और केतु की कथा से जोड़ा जाता है, मान्यता है कि इनकी वजह से ग्रहण लगता है, इसलिए इसे आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.
ग्रहण के दौरान क्या करें
मंत्र जाप और पूजा– ग्रहण के समय भगवान का नाम जपें, जैसे महामृत्युंजय या गायत्री मंत्र.
दान-पुण्य करें- ग्रहण समाप्त होने के बाद गरीबों को दान करने से पुण्य मिलता है.
स्नान करें- ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर घर में गंगाजल छिड़कें.
तुलसी और कुश रखें- खाने-पीने की चीजों में तुलसी पत्ती डालकर रखें.
गर्भवती महिलाएं सावधानी रखें- उन्हें घर के अंदर आराम करने की सलाह दी जाती है.
ग्रहण के दौरान क्या न करें
खाना पकाना या खाना खाने से बचें, बाल और नाखून न काटें, कोई शुभ काम या नई शुरुआत न करें ग्रहण को सीधे आंखों से न देखें.
होली और ग्रहण साथ होने पर क्या करें?
अगर ग्रहण का समय होली की पूजा या होलिका दहन से टकराए, तो शुभ मुहूर्त देखकर पूजा करें, रंग खेलने से पहले ग्रहण का समय जरूर जांच लें.
वैज्ञानिक नजरिया
वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, इसका मानव जीवन पर कोई सीधा असर साबित नहीं हुआ है, लेकिन परंपराएं और मान्यताएं अलग-अलग हो सकती हैं.
ये भी पढ़े-SuryadevPuja: सूर्य देव की कृपा पाने के 5 गुप्त उपाय!


























