Advertisement

NationalScienceDay: क्यों मनाया जाता है?

ScienceDay

ScienceDay: भारत में हर साल 28 फरवरी को National Science Day मनाया जाता है, यह दिन विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज की याद में मनाया जाता है. यह खोज भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने 1928 में की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला.

http://HolikaDahan2026: रात ये 3 गलतियां न करें, वरना पड़ सकता है पछताना

क्या है रमन प्रभाव?
रमन प्रभाव प्रकाश के बिखराव से जुड़ा एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सिद्धांत है. जब प्रकाश किसी पदार्थ से टकराता है, तो उसकी ऊर्जा में बदलाव होता है, इसी घटना को रमन प्रभाव कहा जाता है. इस खोज ने आधुनिक विज्ञान और तकनीक के कई क्षेत्रों में नई दिशा दी.

National Science Day मनाने की शुरुआत
भारत सरकार ने 1986 में National Science Day मनाने की घोषणा की, तब से हर साल 28 फरवरी को देशभर में स्कूल, कॉलेज और विज्ञान संस्थानों में विज्ञान से जुड़े कार्यक्रम, प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.

इस दिन का उद्देश्य
युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना, वैज्ञानिक उपलब्धियों का सम्मान करना.

ये भी पढ़े-KnowledgeTips: ये नदी उल्टी क्यों बहती है? जानिए भारत की अनोखी नदी का रहस्य