Advertisement

KnowledgeTips: ये नदी उल्टी क्यों बहती है? जानिए भारत की अनोखी नदी का रहस्य

Rive

GeneralKnowledge: भारत की ज्यादातर नदियां पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, लेकिन एक नदी ऐसी भी है जिसे “उल्टी बहने वाली नदी” कहा जाता है. यह नदी है नर्मदा नदी, जो मध्य भारत से निकलकर पश्चिम की ओर अरब सागर में मिलती है.

http://HoliSpecial2026: होली की बेस्ट ठंडाई, घर पर बनाएं ऐसी रेसिपी

क्यों कहा जाता है उल्टी बहने वाली नदी?
भारत में अधिकांश नदियां हिमालय या मध्य भारत से निकलकर पूर्व दिशा में बहती हैं, लेकिन नर्मदा नदी पश्चिम दिशा में बहती है, इसलिए आम बोलचाल में इसे उल्टी दिशा में बहने वाली नदी कहा जाता है.

भूगोल है असली कारण
विशेषज्ञों के अनुसार इसका कारण धरती की संरचना है. नर्मदा नदी विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बने रिफ्ट वैली से होकर गुजरती है, जमीन की ढलान पश्चिम की ओर होने के कारण नदी उसी दिशा में बहती है.

इतिहास और धार्मिक महत्व
नर्मदा नदी को भारत की पवित्र नदियों में गिना जाता है, इसके किनारे कई प्राचीन मंदिर और तीर्थ स्थल बसे हुए हैं. धार्मिक मान्यता है कि नर्मदा के दर्शन मात्र से पुण्य मिलता है.

इसे भी पढ़े-IAS और PCS में क्या फर्क है? जानिए