Thursday fast food rules: गुरुवार का व्रत भगवान बृहस्पति देव (देवगुरु) और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रखा जाता है, मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पीले रंग के आहार का सेवन करने से ज्ञान, धन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है. लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि गुरुवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज जरूरी है, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में गुरुवार के व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं?
Akshay Kumar की ‘Bhooth Bangla’ का पहला गाना रिलीज — ‘Ram Ji Aake Bhala Karenge’ ने मचाया धमाल
गुरुवार के व्रत में क्या खाएं?
पीले रंग के खाद्य पदार्थ – चने की दाल, बेसन, हल्दी युक्त भोजन.
केला – इस दिन केले का विशेष महत्व माना जाता है.
खिचड़ी (चना दाल वाली) – सादा और सात्विक भोजन करें.
पीले चावल – हल्दी डालकर बनाए गए चावल शुभ माने जाते हैं.
दूध, दही और घी – सात्विक आहार के रूप में सीमित मात्रा में ले सकते हैं.
फलाहार – यदि निर्जला या फलाहार व्रत कर रहे हैं तो केला, आम, पपीता जैसे फल ले सकते हैं.
गुरुवार के व्रत में क्या ना खाएं?
नमक (कुछ परंपराओं में वर्जित) – कई लोग इस दिन नमक नहीं खाते.
मांस-मछली और अंडा – पूर्ण रूप से वर्जित.
लहसुन-प्याज – तामसिक भोजन से बचें.
खट्टे पदार्थ – इमली, नींबू, अचार आदि से परहेज करें.
बाल और नाखून काटना – इस दिन अशुभ माना जाता है.
व्रत से जुड़ी मान्यताएं
पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, केले के पेड़ की पूजा की जाती है, वहीं व्रत कथा सुनना और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी माना जाता है.
यह भी पढ़े-http://Ramadan2026: रमजान को पवित्र महीना क्यों कहा जाता है?


























