AmlakiEkadashi2026: फाल्गुन माह की आमलकी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और आंवले के वृक्ष का पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है. मान्यता है कि अगर इस दिन कुछ खास नियम और उपाय किए जाएं, तो श्रीहरि की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है, आइए जानते हैं आमलकी एकादशी पर किए जाने वाले 5 शुभ काम.
ये 5 काम जरूर करें
1. आंवले के वृक्ष की पूजा करें- आमलकी एकादशी का संबंध आंवले के वृक्ष से माना जाता है, इस दिन आंवले के पेड़ पर जल, कच्चा दूध, रोली और अक्षत चढ़ाकर दीपक जलाएं, मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और पापों का नाश होता है.
2. व्रत और सात्विक आहार अपनाएं- इस दिन श्रद्धा से व्रत रखें और फलाहार या सात्विक भोजन करें, लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन से दूर रहें। व्रत रखने से मन और शरीर दोनों शुद्ध होते हैं.
3. भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा- पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें. तुलसी दल, पीले फूल, फल और मिठाई अर्पित करें, विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है.
4. दान-पुण्य अवश्य करें– आमलकी एकादशी पर जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, आंवला, गुड़ या धन का दान करें, धर्मग्रंथों के अनुसार इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है.
5. एकादशी कथा सुनें और भजन करें- पूजा के बाद आमलकी एकादशी व्रत कथा पढ़ें या सुनें, शाम को परिवार के साथ भजन-कीर्तन करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.
क्या न करें
क्रोध और झूठ से बचें, तामसिक भोजन न करें, किसी का अपमान न करें.
यह भी पढ़े-http://Holashtak2026: होलाष्टक लगते ही क्यों रुक जाते हैं शादी-ब्याह?


























