Advertisement

Ramadan 2026: आज से शुरू हुआ रमजान, इन 5 कामों से बढ़ाएं अपनी बरकत

Ramadan 2026

Ramadan 2026: रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है और इस्लाम में इसे अत्यंत पाक यानी पवित्र माना जाता है. इस्लामिक मान्यता है कि इसी महीने में अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ अवतरित किया था. भारत में आज से रमजान की शुरुआत हो गई है.

Imran Khan की हत्या की साजिश? बहनों के आरोप से पाकिस्तान में सियासी भूचाल

सऊदी अरब में 17 फरवरी को शाबान का चांद देखा गया था, जिसके बाद 18 फरवरी (बुधवार) को पहला रोजा रखा गया. रमजान का महीना इबादत, रोजा और दुआ का महीना माना जाता है, इस पाक महीने में अपनी बरकत और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाने के लिए आप निम्न 5 काम कर सकते हैं.

इन 5 कामों पर ध्यान दें

1. सही समय पर रोजा रखें- रोजा सूर्योदय से पहले की सहरी और सूर्यास्त के बाद इफ्तार के समय रखा जाता है, नियमित समय पर रोज़ा रखना स्वास्थ्य और आध्यात्मिक लाभ दोनों के लिए जरूरी है.

2. नमाज और दुआ पर ध्यान दें- रमजान के महीने में नमाज और दुआ का महत्व बढ़ जाता है, विशेष रूप से तरावीह की नमाज पढ़ना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

3. कुरान शरीफ का पाठ करें- इस पाक महीने में कुरान शरीफ का पाठ करना, इसके अर्थ समझना और दूसरों के साथ साझा करना बहुत शुभ माना जाता है.

4. दान और सहायताएं बढ़ाएं- रमजान के महीने में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना, दान देना और लोगों की सहायता करना विशेष महत्व रखता है, यह आपके कर्मों में बरकत बढ़ाता है.

5. सकारात्मक और संयमित जीवन अपनाएं- रमजान केवल रोजा रखने का महीना नहीं है, बल्कि अपने व्यवहार, क्रोध और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखने का भी समय है. संयमित और सकारात्मक जीवन अपनाने से आध्यात्मिक उन्नति होती है.

इसे भी पढ़े-ThursdayVrat: गुरुवार के व्रत में भूल न करें ये 5 बातें!