Advertisement

PhuleraDooj2026: फुलेरा दूज आज है या कल? जानिए सही तारीख और महत्व

Phulera Dooj 2026

Phulera Dooj 2026 Date: फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाने वाली फुलेरा दूज को लेकर इस बार लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि यह पर्व आज है या कल. पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज 19 फरवरी 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी, इसी दिन से कई जगहों पर होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है.

Salim Khan Health Update: अस्पताल में भर्ती Salman Khan के पिता, डॉक्टर ने दिया अपडेट

फुलेरा दूज की सही तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि 19 फरवरी 2026 को पड़ रही है, इसलिए उसी दिन फुलेरा दूज मनाई जाएगी, इस दिन भगवान कृष्ण और राधा जी को फूलों से सजाकर पूजा की जाती है.

क्यों खास है फुलेरा दूज?
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा जी के साथ फूलों की होली खेली थी, इसलिए इसे होली उत्सव की शुरुआत माना जाता है. वृंदावन और मथुरा में इस दिन मंदिरों में फूलों की होली खेली जाती है, खास तौर पर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

कैसे करें पूजा?
सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें, राधा-कृष्ण की पूजा करें, फूल अर्पित करें और गुलाल चढ़ाएं, भोग लगाकर आरती करें, इस दिन विवाह, सगाई और नए काम शुरू करना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़े- VastuShastra: शेर की तस्वीर कहाँ लगानी चाहिए, कहाँ नहीं? जानिए