Advertisement

SouthIndiaTrip: कम बजट, मार्च में घूमने के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन

South India budget trip

SouthIndiaTrip: मार्च का महीना घूमने के लिए शानदार माना जाता है. न ज्यादा ठंड, न ज्यादा गर्मी, ऐसे मौसम में South India की खूबसूरत जगहें कम बजट में एक्सप्लोर की जा सकती हैं. अगर आप भी मार्च में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये 5 डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

http://FalgunAmavasya2026: कब है? आज है या कल, जानिए सही तारीख और समय

ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन

1. ऊटी – हिल स्टेशन का मजा: तमिलनाडु का यह मशहूर हिल स्टेशन मार्च में बेहद सुहावना रहता है. चाय बागान, झील और ठंडी हवा यहां का खास आकर्षण हैं, यहां होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट भी बजट में मिल जाते हैं.

2. मुन्नार – चाय बागानों की वादियां: केरल का मुन्नार अपनी हरियाली और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है. मार्च में मौसम साफ रहता है, जिससे ट्रैकिंग और साइटसीइंग का मजा दोगुना हो जाता है.

3. हम्पी – इतिहास और एडवेंचर: यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी अपने मंदिरों और प्राचीन खंडहरों के लिए मशहूर है, यहां कम बजट में हॉस्टल और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं.

4. कोडाइकनाल – नेचर लवर्स के लिए: झील, झरने और पहाड़—कोडाइकनाल नेचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट जगह है, मार्च में यहां का मौसम घूमने के लिए आदर्श होता है.

पुडुचेरी – बीच और फ्रेंच वाइब्स: पुडुचेरी का बीच, कैफे और फ्रेंच कॉलोनी मार्च में बेहद खूबसूरत लगते हैं, यहां बाइक रेंट लेकर कम खर्च में पूरा शहर घूम सकते हैं.

    कम बजट में ट्रिप के टिप्स
    पहले से ट्रेन/बस टिकट बुक करें, लोकल स्टे या होस्टल चुनें, ऑफ-सीजन ऑफर देखें, लोकल फूड ट्राय करें.

    यह भी पढ़े-TravelTips: भारत की ये 5 जगहें, विदेश जैसी फील देंगी!