Advertisement

MahashivratriWishes2026: महाशिवरात्रि पर भेजें ये 5 खास मैसेज, अपनों को दें भोलेनाथ का आशीर्वाद

Mahashivratri Messages

MahashivratriWishes2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है, इस दिन लोग व्रत, पूजा और रात्रि जागरण के साथ-साथ अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर खुशियां बांटते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का नाम लेकर दी गई शुभकामनाएं रिश्तों में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर अपनों को कुछ खास भेजना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें 5 दिल छू लेने वाले मैसेज.

T20 WC Controversy: ICC निष्पक्षता विवाद पर गावस्कर का नासिर हुसैन को करारा जवाब

महाशिवरात्रि के 5 खास शुभकामना संदेश


1. भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहे,
हर दिन खुशियों से भरा रहे।
आपको और आपके परिवार को
हैप्पी महाशिवरात्रि!


2. शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है।
जो भी जाता है भोले के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।


3. शिव की शक्ति, शिव का जाप,
खुशियों का हो सदा साथ।
महादेव करें आपकी हर मनोकामना पूरी,
हैप्पी महाशिवरात्रि!


4. ओम नमः शिवाय का जप करें,
जीवन में खुशियों का अनुभव करें।
भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके साथ रहे,
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।


5. महादेव की कृपा से जीवन हो उज्ज्वल,
घर में आए सुख-समृद्धि का पल।
हर हर महादेव के साथ
आपको महाशिवरात्रि की ढेरों बधाई!

महाशिवरात्रि का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन शिव-पार्वती विवाह का उत्सव मनाया जाता है. देश के प्रसिद्ध मंदिरों जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्य मंदिर में विशेष पूजा और भव्य आरती आयोजित की जाती है.

इसे भी पढ़े-Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर ये चीज चढ़ाई तो घर में आएगी सुख-समृद्धि!