Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस बार देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. भक्त सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारों में खड़े होकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. धर्माचार्यों के अनुसार, कुछ विशेष चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं. देश के प्रमुख मंदिरों जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर इन पूजन सामग्रियों का विशेष महत्व बताया जाता है.
अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 28 लाख की अवैध शराब समेत 4 गिरफ्तार
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
बेलपत्र: बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.
कच्चा दूध और जल: शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाने से मानसिक शांति और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
धतूरा और भांग: पौराणिक कथाओं के अनुसार ये भगवान शिव की प्रिय वस्तुएं हैं, श्रद्धा से अर्पित करने पर बाधाएं दूर होती हैं.
सफेद चंदन: चंदन लगाने से मन की अशांति दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
शहद और दही: पंचामृत से अभिषेक करने पर आर्थिक परेशानियां कम होने की मान्यता है.
पूजा करते समय रखें ध्यान
टूटा या सूखा बेलपत्र न चढ़ाएं, शिवलिंग पर हल्दी और केतकी का फूल न चढ़ाएं, पूजा सच्चे मन और श्रद्धा से करें, धर्म विशेषज्ञों का कहना है कि भगवान भगवान शिव केवल भाव से प्रसन्न होते हैं. सच्ची श्रद्धा और अच्छे कर्म ही जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं.
महाशिवरात्रि का महत्व
मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन व्रत, रात्रि जागरण और शिव मंत्र जाप करने से विशेष पुण्य मिलता है.
यह भी पढ़े-http://VijayaEkadashi2026: आज है इस व्रत से मिल सकती है हर काम में विजय


























