TravelTips: बच्चों के साथ यात्रा करना माता-पिता के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव हो सकता है, लंबे सफर के दौरान बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं, चिड़चिड़े हो जाते हैं या बार-बार कुछ न कुछ मांगते रहते हैं, इससे सफर का मजा कम हो सकता है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि सही तैयारी और कुछ आसान उपाय अपनाकर बच्चों के साथ सफर को आरामदायक और मजेदार बनाया जा सकता है.
Mahashivratri: को लेकर बड़ी तैयारी, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइन
अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
1. बच्चों के लिए जरूरी सामान साथ रखें- सफर पर निकलने से पहले बच्चों के जरूरी सामान जैसे स्नैक्स, पानी, दवाइयां, कपड़े और उनकी पसंदीदा चीजें जरूर रखें, इससे अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.
2. बच्चों को व्यस्त रखने के लिए मनोरंजन का इंतजाम करें- बच्चों के लिए उनकी पसंदीदा किताबें, खिलौने, गेम या कार्टून साथ रखें, इससे बच्चे सफर के दौरान व्यस्त रहेंगे और बोर नहीं होंगे.
3. सफर से पहले बच्चों को तैयार करें- बच्चों को पहले से बता दें कि सफर कितना लंबा होगा और क्या-क्या होने वाला है, इससे वे मानसिक रूप से तैयार रहेंगे और कम परेशान होंगे.
4. समय-समय पर ब्रेक लें- अगर आप लंबी यात्रा पर हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें, इससे बच्चे फ्रेश महसूस करेंगे और उनका मूड भी अच्छा रहेगा.
5. बच्चों की दिनचर्या का ध्यान रखें- बच्चों के खाने और सोने का समय नियमित रखने की कोशिश करें, इससे वे आरामदायक महसूस करेंगे और चिड़चिड़ापन कम होगा.
इसे भी पढ़े-Valentine’sDay2026: मनाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? जानिए

























