HealthTips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या आम होती जा रही है, कई बार लोग यह समझ ही नहीं पाते कि उनका BP हाई (High BP) है या लो (Low BP), क्योंकि शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन शरीर समय-समय पर कुछ संकेत जरूर देता है, अगर इन 5 संकेतों को पहचान लिया जाए, तो समय रहते सावधानी बरती जा सकती है.
T20 World Cup 2026: चोटिल Harshit Rana बाहर, Siraj की धमाकेदार वापसी!
BP क्या होता है?
ब्लड प्रेशर वह दबाव है, जिससे खून धमनियों की दीवारों पर बहता है. नॉर्मल BP: 120/80 mmHg इससे ज्यादा होने पर हाई BP इससे कम होने पर लो BP माना जाता है.
ये 5 संकेत बताएंगे BP हाई है या लो
1. बार-बार सिरदर्द या चक्कर: हाई BP में सिर के पिछले हिस्से में तेज दर्द, लो BP में अचानक चक्कर और आंखों के आगे अंधेरा.
2. थकान और कमजोरी: लो BP में बिना काम किए भी कमजोरी, हाई BP में भारीपन और सुस्ती महसूस होना.
3. धड़कन तेज या अनियमित होना: हाई BP में दिल की धड़कन तेज, लो BP में धड़कन धीमी या हल्की महसूस होना.
4. आंखों से जुड़ी दिक्कत: हाई BP में धुंधला दिखना, 77लो BP में अचानक ब्लैकआउट जैसा एहसास.
5. सांस लेने में परेशानी या बेचैनी: हाई BP में घबराहट और सीने में जकड़न, लो BP में ठंडा पसीना और बेचैनी.
घर पर BP कैसे चेक करें?
डिजिटल BP मशीन से सुबह-शाम BP मापें, लगातार 2–3 दिन रीडिंग नोट करें, अगर रीडिंग बार-बार नॉर्मल से अलग आए, तो डॉक्टर से सलाह लें.
कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं?
बहुत तेज सिरदर्द, सीने में दर्द, बेहोशी, बहुत ज्यादा या बहुत कम BP की रीडिंग.
यह भी पढ़े-HealthTips: एक चम्मच चीनी और नमक शरीर में क्या करता है?

























