Delhi High Court recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. कोर्ट प्रशासन ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और रेस्टोरर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 152 पदों को भरा जाएगा.
मुरादाबाद में GST चोरी: जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं?
किन पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती निम्न पदों पर की जाएगी जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA), रेस्टोरर (Restorer) , कुल पदों की संख्या: 152 है.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, अंग्रेजी टाइपिंग में दक्षता रखने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में मौका मिलेगा, पद के अनुसार कंप्यूटर नॉलेज की भी आवश्यकता हो सकती है.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, इसमें लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और आवश्यक होने पर अन्य चरण शामिल हो सकते हैं. चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर नोटिफिकेशन में दी गई है.
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख कब है?
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुरू: 4 फरवरी 2026, वहीं आवेदन की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026, तक है.
सैलरी और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा, इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
क्यों है यह भर्ती खास
प्रतिष्ठित न्यायिक संस्थान में नौकरी, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, स्थिर करियर और अच्छी सैलरी, सीमित पदों में बड़ा अवसर.
जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी तरह की गलती न हो.
ये भी पढ़े-SarkariNaukri: इनकम टैक्स विभाग में स्पोर्ट्स पर्सन कोटा से भर्ती, 46 पदों पर आवेदन शुरू
























