Advertisement

SarkariNaukri: इनकम टैक्स विभाग में स्पोर्ट्स पर्सन कोटा से भर्ती, 46 पदों पर आवेदन शुरू

IncomeTaxRecruitment

IncomeTaxRecruitment: इनकम टैक्स विभाग के साथ काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. इनकम टैक्स विभाग, गुजरात की ओर से स्पोर्ट्स पर्सन कोटा भर्ती 2026 के तहत कुल 46 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 21 फरवरी 2026 तक चलेगी.

“हम खेलने के लिए तैयार”, Pakistan के Boycott पर कप्तान Suryakumar Yadav का जवाब

किन पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्पोर्ट्स पर्सन कोटा के तहत निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी टैक्स असिस्टेंट (Tax Assistant), मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) कुल पदों की संख्या 46 निर्धारित की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन
यह भर्ती स्पोर्ट्स पर्सन कोटा के अंतर्गत की जा रही है, उम्मीदवार के पास खेल से संबंधित योग्यता/उपलब्धि होना आवश्यक है. पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026, आवेदन की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2026 तक हैं.

आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.

क्यों है यह मौका खास
केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभाग में नौकरी, स्पोर्ट्स पर्सन के लिए विशेष अवसर, स्थिर करियर और सरकारी सुविधाएं सीमित पदों में सुनहरा मौका.

जरूरी सलाह
अगर आप इस भर्ती में रुचि रखते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

इसे भी पढ़े-Budget 2026: टैक्स कमाई पर या खर्च पर? जानिए