Falgunmah2026: फाल्गुन माह को हिंदू धर्म में विशेष पुण्यदायी माना गया है, यह महीना भगवान शिव और श्रीकृष्ण की आराधना का समय होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन में किए गए छोटे-छोटे शुभ उपाय न केवल घर में सुख-शांति लाते हैं, बल्कि आर्थिक समस्याओं को भी दूर करने में सहायक माने जाते हैं
.http://FalgunMaas2026: कल से फाल्गुन शुरू, भूलकर भी न करें ये 5 काम
क्यों खास है फाल्गुन माह
फाल्गुन माह में होली, महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व आते हैं, इस दौरान प्रकृति में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ज्योतिषाचार्यों आचार्य श्री कौशिक जी महाराज के अनुसार, इस समय किए गए दान, पूजा और संकल्प का फल कई गुना मिलता है.
घर में शांति के लिए शुभ उपाय
प्रतिदिन दीपक जलाएं: फाल्गुन में सुबह और शाम घर के मंदिर में घी या तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है.
भगवान शिव का अभिषेक: शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है.
क्लेश से बचें: इस माह में क्रोध, वाणी की कटुता और नकारात्मक सोच से दूर रहने की सलाह दी जाती है.
धन वृद्धि के लिए करें ये काम
दान का विशेष महत्व: फाल्गुन में अन्न, वस्त्र और गुड़ का दान करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं.
सफाई और व्यवस्था: घर और तिजोरी की साफ-सफाई कर अनावश्यक वस्तुएं निकाल दें, इससे धन का मार्ग खुलता है.
शुभ संकल्प लें: हर गुरुवार या सोमवार को ईमानदारी और परिश्रम का संकल्प लेने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.
क्या न करें
फाल्गुन माह में झूठ, छल और अनैतिक कार्यों से बचना चाहिए. पूजा-पाठ के दौरान लापरवाही और अपवित्रता न रखें.
यह भी पढ़े-Rohtas : पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव ट्रॉली बैग में भरकर फेंका, पति गिरफ्तार


























