ShivBhakti: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, शिव भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और महादेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन खानपान में की गई कुछ गलतियां व्रत और पूजा के फल को कम कर सकती हैं, ऐसे में अगर आप महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन पांच गलतियों से जरूर बचें.
http://“क्या खतरनाक फिल्म है”, ‘धड़क 2’ की डायरेक्टर ने ‘धुरंधर’ पर उगला जहर
न करें ये 5 गलतियां
1. मांसाहार और शराब का सेवन: सोमवार को मांस, मछली, अंडा और शराब का सेवन वर्जित माना गया है. मान्यता है कि तामसिक भोजन से मन अशुद्ध होता है और शिव कृपा नहीं मिलती.
2.लहसुन-प्याज का प्रयोग: धार्मिक दृष्टि से सोमवार के दिन लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए, इसे पूजा और व्रत में बाधा डालने वाला माना जाता है.
3. अत्यधिक मसालेदार और तला-भुना खाना: बहुत ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और भारी भोजन करने से शरीर और मन दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. व्रत के दिन सादा और सात्त्विक भोजन करना श्रेष्ठ माना गया है.
4. बासी या जूठा भोजन: सोमवार को बासी, जूठा या खराब भोजन करने से बचना चाहिए. शास्त्रों में इसे अशुद्ध माना गया है और इससे पूजा का फल कम हो सकता है.
5 व्रत के नियमों की अनदेखी: कुछ लोग व्रत रखते हुए भी नियमों की अनदेखी कर लेते हैं, जैसे बिना स्नान भोजन करना या मनचाहा खाना खा लेना, मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत का पुण्य नहीं मिलता.
यह भी पढ़े-http://MaghPurnima2026: पर क्या करें–क्या न करें? जानिए


























