Advertisement

Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है ‘लिटिल मास्टर’ की लव स्टोरी

Sunil Gavaskar Love Story

Sunil Gavaskar Love Story : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं|

इस मौके पर चलिए आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं|

जो किसी फिल्मी कहानी सी लगती है. गावस्कर की शादी 23 सितंबर, 1974 को मार्शनील मेहरोत्रा के साथ हुई थी|

जिससे क्रिकेटर पहली बार तब मिले जब वह उनका ऑटोग्राफ लेने आई थी|

पहली ही मुलाकात में गावस्कर अपनी इस फैन पर दिल हार बैठे दोस्ती और फिर प्यार. पढ़िए ‘लिटिल मास्टर’ की प्रेम कहानी||

पहली मुलाकात

Sunil Gavaskar Love Story

सुनील गावस्कर और मार्शनील की पहली मुलाकात 1973 में हुई. टीम इंडिया दिल्ली में मैच खेल रही थी|

उस समय मार्शनील पढ़ाई के लिए दिल्ली आई हुई थीं. अपने दोस्तों के साथ मार्शनील मैच देखने स्टेडियम गई|

लंच ब्रेक में कुछ दर्शकों को मौका मिला कि वो अपने फेवरेट प्लेयर्स से ऑटोग्राफ ले सके|

वह अन्य खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ ले रही थीं, तब उन्होंने अपने से थोड़ा दूर खड़े गावस्कर को देखा |

ऐसा कहा जाता है कि सुनील गावस्कर ने जब मार्शनील को पहली बार देखा तब ही उनके प्यार में दिल हार बैठे|

वह ऑटोग्राफ लेने गावस्कर के पास पहुंची. दोनों के बीच बातचीत हुई और दोस्ती हो गई, फिर दोनों मिलने लगे|

बार-बार जाने लगे थे कानपुर

Sunil Gavaskar Love Story

गावस्कर ने मार्शनील को प्रपोज किया, उन्होंने हां कह दिया और दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई |

सुनील गावस्कर क्रिकेट जगत के बड़े नाम थे, ऐसे में बिना क्रिकेट शेड्यूल के उनका कानपुर का चक्कर लगाना नजरों में आ गया |

सुर्खियां बनने लगी कि गावस्कर की गर्लफ्रेंड कानपुर की हैं और वह उनसे मिलने जाते हैं |

गावस्कर ने कानपुर में हुए एक मैच के बाद मार्शनील के परिवार को भी अपने रिश्ते की बात बताई |

कहा जाता है कि सुनील गावस्कर ने कानपुर में अपने दोस्त अजेय गुप्ता से मार्शनील के परिवार तक मैच के टिकट पहुंचाने के लिए कहा

जिससे वह मैच देखने आ सके |

मैच के बाद गावस्कर ने सबके सामने मार्शनील को शादी के लिए प्रपोज कर दिया |

परिवार भी इसके लिए सहमत हो गया और 23 सितंबर, 1974 को दोनों की शादी हुई|