भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 आज है, जिसे जीतकर श्रेयस अय्यर एंड टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी.
मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. भारत के लिए इस सीरीज में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं घटा है.
अगर आज हार मिली तो टी20 रैंकिंग में भी नुकसान हो सकता है. पिछले मुकाबले रात को 10 बजे से शुरू हो रहे थे,
लेकिन आज मैच टाइमिंग अलग है. जानिए मैचों का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल.
IND vs ENG 5th T20 कहां पर है?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी20 रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा,
इसे एजीस बॉल क्रिकेट ग्राउंड के नाम से भी जाना जाता है.
ये हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित है.
IND vs ENG 5th T20 कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला, तीसरा और चौथा टी20 रात को 10 बजे से शुरू हुआ था,
लेकिन आज की टाइमिंग अलग है. आज पांचवां टी20 भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से शुरू होगा, 6:30 बजे टॉस होगा
IND vs ENG 5th T20 का लाइव प्रसारण कहां होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.
IND vs ENG 5th T20 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.
भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.
इंग्लैंड का स्क्वॉड
लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद, सोनी बेकर.
Jaspal Rana Death: जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
FIFA World Cup इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाला देश कौन सा है? चौंका देगा यह रिकॉर्ड!


























