Advertisement

RelationshipTips: रिश्ता लंबा चलाना है तो शादी से पहले ये 4 बातें क्लियर करें!

RelationshipAdvice

RelationshipTips: शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो सोच का मिलन होता है. अक्सर रिश्ते इसलिए टूटते हैं क्योंकि कुछ जरूरी बातें पहले ही साफ नहीं की जातीं. अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लंबा और मजबूत चले, तो शादी से पहले इन 4 बातों को जरूर क्लियर कर लें.

RelationshipTips: ऑफिस की भागदौड़ में रिश्ते हो रहे हैं दूर? ये टिप्स अपनाएं

शादी से पहले ये 4 बातें क्लियर करें

फाइनेंशियल प्लानिंग और जिम्मेदारियां- पैसों को लेकर गलतफहमियां रिश्तों में सबसे ज्यादा तनाव पैदा करती हैं. कमाई, खर्च और सेविंग को लेकर खुलकर बात करें, जॉइंट अकाउंट या अलग-अलग फाइनेंस का फैसला पहले लें, भविष्य की बड़ी योजनाएं (घर, निवेश) तय करें.

परिवार और जिम्मेदारियों को लेकर सोच- हर व्यक्ति की फैमिली वैल्यूज अलग होती हैं, शादी के बाद कहां रहेंगे (जॉइंट या न्यूक्लियर फैमिली), परिवार की जिम्मेदारियों को कैसे निभाएंगे, दोनों के परिवारों के प्रति सम्मान और भूमिका.

करियर और पर्सनल गोल्स– आज के समय में करियर बहुत महत्वपूर्ण है, क्या दोनों अपने-अपने करियर को प्राथमिकता देंगे?ट्रांसफर या नौकरी बदलने की स्थिति में क्या फैसला होगा? एक-दूसरे के सपनों को कितना सपोर्ट मिलेगा?

लाइफस्टाइल और एक्सपेक्टेशन्स– छोटी-छोटी आदतें भी बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं, डेली रूटीन, लाइफस्टाइल और पसंद-नापसंद, बच्चों की प्लानिंग को लेकर विचार, पर्सनल स्पेस और टाइम की जरूरत.

क्यों जरूरी है ये बातचीत?
अगर ये बातें पहले ही क्लियर हों, तो बाद में होने वाले झगड़े और गलतफहमियां काफी हद तक कम हो जाती हैं, इससे रिश्ता ज्यादा ट्रांसपेरेंट और मजबूत बनता है.

इसे भी पढ़े- FirstCoffeeDate: पहली कॉफी डेट में ये गलती की तो रिश्ता खत्म!