Advertisement

FirstCoffeeDate: पहली कॉफी डेट में ये गलती की तो रिश्ता खत्म!

first coffee date

First Coffee Date: आज के दौर में रिश्तों की शुरुआत अक्सर एक कॉफी डेट से होती है, पहली मुलाकात ही यह तय कर देती है कि रिश्ता आगे बढ़ेगा या यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपकी इमेज खराब कर सकती हैं और सामने वाले का इंटरेस्ट तुरंत खत्म कर सकती हैं.

RelationshipTips: ऑफिस की भागदौड़ में रिश्ते हो रहे हैं दूर? ये टिप्स अपनाएं

ये गलती की तो रिश्ता खत्म

देर से पहुंचना – पहला इंप्रेशन खराब
पहली डेट पर लेट पहुंचना सामने वाले को यह संकेत देता है कि आप उनके समय की कद्र नहीं करते, समय पर पहुंचना आपकी जिम्मेदारी और गंभीरता को दर्शाता है.

मोबाइल में उलझे रहना
अगर आप पूरी डेट के दौरान फोन स्क्रॉल करते रहे, तो यह साफ संदेश जाता है कि आपको सामने बैठे इंसान में दिलचस्पी नहीं है, यह सबसे बड़ी टर्न-ऑफ मानी जाती है.

सिर्फ अपनी ही बातें करना
कॉफी डेट दो लोगों के बीच बातचीत का मौका होती है, अगर आप सिर्फ अपने बारे में ही बोलते रहेंगे और सामने वाले को बोलने का मौका नहीं देंगे, तो यह रिश्ते की शुरुआत के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

बिल को लेकर असहजता
डेट के अंत में बिल को लेकर बहस या झिझक माहौल खराब कर सकती है, बेहतर है कि पहले से ही क्लियर माइंडसेट रखें, चाहें आप पे करें या स्प्लिट करें.

ओवरएक्टिंग या बनावटी व्यवहार
पहली डेट पर खुद को जरूरत से ज्यादा परफेक्ट दिखाने की कोशिश कई बार उल्टा असर डालती है, नेचुरल और सिंपल रहना ही सबसे बेहतर तरीका है.

निजी सवाल जल्दी पूछना
बहुत पर्सनल या असहज सवाल पहली मुलाकात में पूछना सामने वाले को असहज कर सकता है, धीरे-धीरे जानने की कोशिश करें.

क्या करें?
आत्मविश्वास रखें, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंट न बनें, सामने वाले की बात ध्यान से सुनें, हल्की-फुल्की और पॉजिटिव बातचीत रखें, स्माइल और बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें.

यह भी पढ़े- ParentingTips: प्री-स्कूल में करवा रहे बच्चे का एडमिशन? पेरेंट्स ध्यान रखें ये जरूरी बातें