Hair Fall Control Tips: आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है. गलत खानपान, तनाव और लाइफस्टाइल की वजह से हेयर फॉल तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं, तो योग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
इंसान नहीं शराब का तहखाना! पुलिस भी रह गई सन्न
क्यों फायदेमंद है योग?
योग करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, खासकर सिर (स्कैल्प) तक ऑक्सीजन और पोषण सही तरीके से पहुंचता है, इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कम होने लगता है.
बालों के लिए करें ये 5 योगासन
शीर्षासन (Headstand)- यह आसन सिर की ओर ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है.

सर्वांगासन (Shoulder Stand)- यह आसन हार्मोन बैलेंस करता है और बालों को मजबूत बनाता है.

उत्तानासन (Forward Bend)- इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को पोषण मिलता है.

बालासन (Child’s Pose)- यह तनाव कम करता है, जो बाल झड़ने का एक बड़ा कारण होता है.

वज्रासन (Thunderbolt Pose)- यह पाचन सुधारता है, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और बाल स्वस्थ रहते हैं.

ध्यान रखें ये बातें
योग नियमित रूप से करें, संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं, ज्यादा तनाव से बचें.
ये भी पढ़े- SummerDrinks: लू से बचना है? ये देसी ड्रिंक जरूर ट्राय करें!

























