SummerDrinks: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और लू लोगों की सेहत पर असर डालने लगती है, ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है. बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स भले ही तुरंत राहत दें, लेकिन लंबे समय में ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, ऐसे में देसी और प्राकृतिक ड्रिंक बेहतर होते हैं.
GlowingSkin: स्किन बनानी है ग्लोइंग? रोज पिएं ये खास जूस!
क्यों जरूरी हैं देसी ड्रिंक?
देसी पेय पदार्थ न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. ये शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं और लू के प्रभाव से बचाने में मदद करते हैं.
गर्मी में पिएं ये 5 देसी ड्रिंक
आम पन्ना- कच्चे आम से बना आम पन्ना शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने मदद करता है, इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं.

छाछ (मट्ठा)- छाछ पाचन को दुरुस्त रखती है और शरीर को अंदर से ठंडक देती है, इसमें नमक और जीरा मिलाकर पीना और भी फायदेमंद होता है.

नींबू पानी- नींबू पानी विटामिन C से भरपूर होता है और शरीर को ताजगी देता है, यह डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.

जलजीरा- जलजीरा पाचन के लिए अच्छा होता है और गर्मी में तुरंत ठंडक देता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद भी बहुत पसंद किया जाता है.

सत्तू का शरबत- सत्तू का शरबत ऊर्जा से भरपूर होता है और शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखता है, यह खासतौर पर लू से बचाव के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.

रखें ये सावधानियां
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें, हल्का और पौष्टिक भोजन करें.
इसे भी पढ़े- HairCare: बालों में एलोवेरा लगाने का ये सीक्रेट तरीका जानिए!
























