World Heritage Day 2026: हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक स्थलों के महत्व को समझाना और उन्हें संरक्षित करना है. भारत, अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के कारण, UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में कई शानदार स्थलों के साथ खास स्थान रखता है.
SummerDiet: हीटवेव से बचना है? गर्मी में जरूर खाएं ये 10 सुपरफूड्स
भारत की मशहूर विश्व धरोहर स्थल
ताज महल- उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताज महल प्रेम का प्रतीक माना जाता है, मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनवाया गया यह सफेद संगमरमर का मकबरा दुनिया के सात अजूबों में शामिल है.
कुतुब मीनार- दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार दुनिया की सबसे ऊंची ईंट की मीनारों में से एक है, यह भारत की प्राचीन इस्लामी वास्तुकला का शानदार उदाहरण है.
हम्पी- कर्नाटक में स्थित हम्पी कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था, यहां के खंडहर आज भी उस समय की भव्यता को दर्शाते हैं.
अजंता गुफाएं- महाराष्ट्र में स्थित ये गुफाएं बौद्ध कला और चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं, यहां की पेंटिंग्स और मूर्तियां हजारों साल पुरानी हैं.
काजीरंगा नेशनल पार्क- असम में स्थित यह नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्व प्रसिद्ध है और जैव विविधता का अद्भुत उदाहरण है.
क्यों खास है भारत?
भारत में 40 से ज्यादा UNESCO World Heritage Sites हैं, जिनमें ऐतिहासिक स्मारक, प्राकृतिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहर शामिल हैं, ये न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देते हैं बल्कि देश की पहचान को भी वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाते हैं.
इसे भी पढ़े- SummerHealth: डिहाइड्रेशन से बचना है? ये आसान डाइट प्लान जरूर अपनाएं























