SummerTravel: गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी और सुकून भरी जगह पर घूमने का प्लान बनाता है, लेकिन अगर आप दूर पहाड़ों तक नहीं जा सकते, तो खुशखबरी है उत्तर प्रदेश में ही कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां आपको ‘हिल स्टेशन’ जैसा फील मिल सकता है, आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में.
MusclePain: मसल्स पेन से बचना है? वर्कआउट के बाद ये 5 काम जरूर करें
यूपी में हिल स्टेशन जैसा फील
Dudhwa National Park: घने जंगल, ठंडी हवा और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जगह गर्मी में भी सुकून देती है, यहां आप वाइल्डलाइफ सफारी का भी मजा ले सकते हैं.

Chunar Fort: गंगा नदी के किनारे स्थित यह किला ऊंचाई पर होने की वजह से ठंडी हवाओं का अनुभव कराता है, यहां से दिखने वाला नजारा बेहद खूबसूरत होता है.

Sonbhadra Hills: इसे यूपी का “मिनी हिल स्टेशन” कहा जाता है, पहाड़ियां, झरने और हरियाली इसे एक शानदार समर डेस्टिनेशन बनाते हैं.

Rajdari Devdari Waterfalls: झरनों की ठंडी फुहार और आसपास की हरियाली आपको पहाड़ों जैसा अहसास कराएगी, गर्मी में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है.

Vindhyachal: धार्मिक महत्व के साथ-साथ यहां की पहाड़ियां और प्राकृतिक दृश्य भी लोगों को आकर्षित करते हैं.

क्यों खास हैं ये जगहें?
ठंडी और ताजी हवा का अनुभव, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता, कम बजट में शानदार ट्रिप, फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट लोकेशन है.
इसे भी पढ़े- AcidityRelief: गैस-एसिडिटी का रामबाण इलाज, ये पत्तियां कर देंगी कमाल
























