DigestiveHealth: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की आदतों के कारण कई लोग खाना खाने के बाद पेट में भारीपन, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से जूझते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं.
Gorakhpur: सर्वजन सेवा समिति का भव्य समारोह! डॉ. विमल मोदी का बड़ा संदेश
क्यों होता है भारीपन?
खाना खाने के बाद भारीपन के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे कि जरूरत से ज्यादा खाना, बहुत तेज़ी से खाना, तला-भुना और मसालेदार भोजन, पानी कम पीना, पाचन तंत्र का कमजोर होना.
ये आसान तरीके जरूर ट्राय करें
धीरे-धीरे और चबा कर खाएं- जल्दी-जल्दी खाने से खाना सही तरीके से पच नहीं पाता, जिससे भारीपन महसूस होता है. हमेशा आराम से और अच्छे से चबा कर खाएं.
खाने के बाद तुरंत न लेटें- खाना खाने के बाद कम से कम 20-30 मिनट तक बैठें या हल्की वॉक करें, इससे पाचन बेहतर होता है.
गुनगुना पानी पिएं- खाने के बाद थोड़ा गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और गैस की समस्या कम होती है.
सौंफ या अजवाइन का सेवन करें- सौंफ और अजवाइन पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, खाने के बाद इन्हें चबाने से पेट हल्का महसूस होता है.
नींबू और काला नमक- एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और चुटकी भर काला नमक मिलाकर पीने से भी भारीपन दूर होता है.
किन बातों का रखें ध्यान
ओवरईटिंग से बचें, बहुत ज्यादा ठंडा पानी तुरंत न पिएं, जंक फूड और ऑयली चीजों का सेवन कम करें.
इसे भी पढ़े- HairFall: बालों का झड़ना रोकना है? ये 5 योगासन जरूर करें!























