Advertisement

Bike Tips: लू से बचना है तो बाइक चलाते वक्त ये ट्रिक अपनाएं!

गर्मी में बाइक चलाते समय हेलमेट और फुल कवर कपड़े पहनकर लू से बचता हुआ राइडर

Bike Tips In Summer: मौसम का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में सेहत का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

वहीं तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

ऐसे में देश के कई हिस्सों में तापमान 35 से 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है खासतौर पर ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए जो बाइक चलाते हो या जिनका काम फील्ड का हो.

आइए जानते हैं इस आर्टिकल में लू से बचना है तो बाइक चलाते वक्त कैसे करें लू से बचाव.

Mohini Ekadashi: आज है मोहिनी एकादशी, भूलकर भी न करें ये काम!

अपनाएं ये जरूरी ट्रिक्स
गर्मी में बाइक चला रहे हैं तो ऐसे कपड़े पहनें जो पसीने को सोखेऔर त्वचा को तेज धूप से भी बचाएं.

वहीं गर्मी में घंटों बाहर रहना होता है या फिर बाइक चलाते हैं| तो त्वचा को भी डैमेज होने से बचाना जरूरी होता है.

इसके अलावा सफर के दौरान हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें. हेलमेट के बजाय फेस हेलमेट पहनें इससे चेहरा और आंखें सुरक्षित रहते हैं.

अपनाएं ये जरूरी ट्रिक्स

अगर आपको कई घंटे का काम है तो आप लगातार बाइक न चलाएं, इसलिए हर 1-2 घंटे में छांव में रुककर आराम करें. बाइक की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता, वहीं गर्मी के मौसम में बाइक के इंजन को भी ठंडा होने दें.

क्यों खतरनाक है लू में बाइक चलाना?
गर्मी काफी तेज पड़ना शुरू हो गई है, तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं भी चल रही हैं. ऐसे में बहुत लोग बाइक चलाते हैं, तो सीधे धूप और गर्म हवा का सामना करना पड़ता है

कुछ देर भी बाहर निकलने में मुश्किल हो जाती है इससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और पसीने के जरिए पानी की कमी होने लगती है.

लू क्यों लगती है?
जब शरीर ज्यादा देर तक तेज गर्मी और धूप में रहता है, तो उसका तापमान बढ़ जाता है. शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता और इसलिए हीट स्ट्रोक या लू लगने का खतरा बढ़ जाता है.

इन बातों का भी रखें खास ध्यान
1. गर्मी में बाइक चला रहे हैं, तो खाली पेट सफर न करें. बाइक चलाने के दौरान चश्मा जरूर पहनें.
2. इसके अलावा गर्मी में बाइक चला रहे हैं, तो सिर और चेहरे को ढकें कर निकलें.
3. कोशिश करें कि कॉटन या किसी हल्के फैब्रिक के ग्लव्स पहनकर ही बाइक चलाएं.
4. इसके बाद आपको बाइक चलाते वक्त चक्कर, सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं.

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

इसे भी पढ़े-Hill Stations: गर्मी से राहत चाहिए? मई में इन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान

FAQs

1. बाइक चलाते समय लू क्यों लगती है?
तेज धूप, गर्म हवा और लगातार सफर करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है,

जिससे लू लगने का खतरा बढ़ता है.

2. बाइक चलाते वक्त लू से बचने के लिए क्या पहनें?
हल्के रंग के ढीले कपड़े, फुल स्लीव्स, ग्लव्स और अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहनें ताकि शरीर धूप से बचा रहे.

3. क्या पानी पीना जरूरी है?
हां, सफर के दौरान बार-बार पानी पीते रहें, ORS या नींबू पानी भी साथ रखें ताकि शरीर हाइड्रेट रहे.

4. किस समय बाइक चलाना सुरक्षित होता है?
सुबह जल्दी या शाम को बाइक चलाना बेहतर होता है, दोपहर की तेज धूप से बचना चाहिए.

5. लू से बचने के लिए कौन सी ट्रिक सबसे जरूरी है?
बीच-बीच में ब्रेक लें, छांव में रुकें और शरीर को ठंडा रखें, यही सबसे असरदार ट्रिक है.