परिचय
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 आज यानी 12 मई को दुनियाभर में मनाया जा रहा है. यह दिन आधुनिक नर्सिंग की जनक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल मनाया जाता है.
इस दिन का मुख्य उद्देश्य नर्सों के योगदान को सम्मान देना और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी अहम भूमिका को पहचान दिलाना है.
Who is Trisha Krishnan? जानिए साउथ की एवरग्रीन अभिनेत्री की पूरी कहानी
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पहली बार वर्ष 1974 में मनाया गया था, इसके बाद इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस (ICN) ने तय किया कि हर साल 12 मई को यह दिवस मनाया जाएगा.
नर्स दिवस क्यों मनाया जाता है?
- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को पूरी दुनिया में मनाया जाता है.
- यह दिन नर्सों के सम्मान के लिए होता है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा करती हैं.

- नर्सें अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत जरूरी हिस्सा होती हैं.
- लेकिन आपातकालीन स्थिति में भी नर्सें बहुत अहम काम करती हैं और मरीजों की जान बचाने में मदद करती हैं,
- इसलिए उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ भी कहा जाता है.
फ्लोरेंस नाइटिंगेल कौन थीं?
फ्लोरेंस नाइटिंगेल Florence Nightingale एक प्रसिद्ध ब्रिटिश नर्स और समाज सुधारक थीं और उन्हें “आधुनिक नर्सिंग की जननी” (Mother of Modern Nursing) कहा जाता है.

इनका जन्म 12 मई 1820 को इटली में हुआ था, उन्होंने उस समय नर्सिंग को एक सम्मानित और संगठित पेशा बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, जब इसे ज्यादा अच्छा काम नहीं माना जाता था.
फ्लोरेंस ने दिखाया कि मरीजों की सही देखभाल, साफ-सफाई और समय पर इलाज से कई जानें बचाई जा सकती हैं.
नर्सों का योगदान क्यों है सबसे जरूरी?
कोविड-19 महामारी के समय पूरी दुनिया ने देखा कि नर्सें किस तरह बिना रुके, बिना थके मरीजों की सेवा करती रहीं.
वे दिन-रात अस्पतालों में मौजूद रहकर मरीजों की जान बचाने में लगी रहीं. कई बार खुद की सेहत की चिंता किए बिना वे दूसरों की जिंदगी बचाती हैं.
नर्सें सिर्फ अस्पतालों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों, क्लिनिक, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम और घर-घर जाकर भी स्वास्थ्य सेवाएं देती हैं.
आज का महत्व
इस वर्ष 2026 में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का विषय है “ हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं “.
आज के दिन अलग-अलग अस्पतालों और संस्थानों में नर्सों को सम्मानित किया जाता है. सेमिनार, अवॉर्ड फंक्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि समाज में नर्सों के काम को और अधिक सम्मान मिल सके.
निष्कर्ष
नर्सें वास्तव में “धरती की असली हीरो” हैं क्योंकि वे बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सेवा करती हैं. उनका काम केवल पेशा नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी और समर्पण है.
International Nurses Day हमें यह याद दिलाता है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में नर्सों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है और हमें हमेशा उनके काम का सम्मान करना चाहिए.
FAQs
1. International Nurses Day कब मनाया जाता है?
हर साल 12 मई को मनाया जाता है.
2. यह दिन क्यों मनाया जाता है?
नर्सों के योगदान और सेवा को सम्मान देने के लिए.
3. नर्सों को असली हीरो क्यों कहा जाता है?
क्योंकि वे दिन-रात मरीजों की देखभाल करती हैं.
4. आधुनिक नर्सिंग की जनक कौन हैं?
फ्लोरेंस नाइटिंगेल Florence Nightingale
5. नर्सों का मुख्य काम क्या होता है?
मरीजों की देखभाल, दवा देना और इलाज में मदद करना.























