Advertisement

Jaipur : मुकेश गुप्ता की Bollywood में बड़ी छलांग, टाइगर श्रॉफ के साथ रेमो डिसूजा की एक्शन फिल्म में मिला अहम रोल

जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान के जयपुर निवासी अभिनेता मुकेश गुप्ता ने फिल्मी दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बॉलीवुड में दमदार एंट्री की है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुके मुकेश अब बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की आगामी एक्शन एंटरटेनर फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं।

Explainer: CJP और BJP की ‘फिक्स मैच’ का असली खिलाड़ी कौन?

फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद बॉलीवुड के प्रमुख एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म इंस्टेंट बॉलीवुड, वायरल भयानी और वूम्पला ने भी मुकेश गुप्ता की एंट्री को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इन पोस्ट्स में उन्हें फिल्म का “सरप्राइज पैकेज” बताया गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मुकेश गुप्ता इससे पहले दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग, विशेष रूप से तेलुगु सिनेमा, की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने दमदार व्यक्तित्व और प्रभावशाली अभिनय के दम पर उन्होंने वहां अलग पहचान बनाई। अब बॉलीवुड में मिली यह बड़ी फिल्म उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

SP, Congress के बीच 10 फॉर्मूला तय, अखिलेश, प्रियंका, प्रशांत किशोर ने बनाई ये रणनीति!

जयपुर निवासी मुकेश गुप्ता का फिल्मी सफर संघर्ष, अनुशासन और मेहनत की मिसाल है। उन्होंने छोटे-छोटे अवसरों से शुरुआत कर पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और अब हिंदी फिल्म उद्योग में भी उन्हें बड़ा मंच मिला है। फिल्म में उनके किरदार का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार उनका रोल बेहद दमदार होगा और दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होगा।

मुकेश गुप्ता, जयपुर के समाजसेवी एवं फिटनेस एक्सपर्ट रणजीत सिंह के करीबी मित्र भी हैं। उनकी इस सफलता से राजस्थान के कलाकारों और फिल्म प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं और इसे प्रदेश की प्रतिभा के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

फिल्म जगत के जानकारों का मानना है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफल पारी के बाद मुकेश गुप्ता की बॉलीवुड में एंट्री उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा जैसे बड़े नामों के साथ काम करने का अवसर उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

राजस्थान के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश का एक कलाकार अब बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म का हिस्सा बना है। दर्शकों को उम्मीद है कि मुकेश गुप्ता अपने दमदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में भी अलग पहचान बनाएंगे और आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।