Advertisement

Food Poisoning Symptoms: प्रतीक यादव की मौत और फूड पॉइजनिंग का सच

फूड पॉइजनिंग के कारण पेट दर्द और कमजोरी से परेशान व्यक्ति की प्रतीकात्मक तस्वीर

Food Poisoning Symptoms: प्रतीक यादव फूड पॉइजनिंग मामला इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के बेटे Prateek Yadav के अचानक निधन के बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या फूड पॉइजनिंग किसी की मौत की वजह बन सकती है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

PCOS के ये शुरुआती लक्षण भूलकर भी नजरअंदाज न करें!

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कोई चोट के निशान न होने की बात कही गई है. डॉक्टरों की टीम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की शरीर पर किसी तरह का बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, मौत की असली वजह अब भी साफ नहीं हो सकी है.

आखिर क्या होती है फूड पॉइजनिंग?

Food Poisoning खराब खाना या खराब पानी पीने से होने वाली बीमारी है. इसमें बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी या जहरीले पदार्थ शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे पेट और शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है.

आखिर क्या होती है फूड पॉइजनिंग?

अक्सर लोग इसे सामान्य पेट खराब होना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकती है.

फूड पॉइजनिंग के आम लक्षण

दूषित या खराब खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, इसमें शरीर में कई परेशानी वाले लक्षण दिखाई देते हैं। सबसे आम लक्षण ये हैं.

फूड पॉइजनिंग के आम लक्षण
  • उल्टी आना
  • पेट में दर्द और ऐंठन
  • बुखार
  • कमजोरी और चक्कर
  • शरीर में पानी की कमी (dehydration)
  • अगर समय पर इलाज न मिले तो मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है.

कब बन जाती है जानलेवा?

डॉक्टरों के अनुसार, फूड पॉइजनिंग तब ज्यादा खतरनाक हो जाती है. जब लगातार उल्टी-दस्त से शरीर में पानी की भारी कमी हो जाए, संक्रमण खून तक पहुंच जाए, जहरीले पदार्थ शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाने लगें, मरीज पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हो, बुजुर्ग, बच्चे या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग संक्रमित हों.

कैसे करें बचाव?

Food Poisoning से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए.

  • हमेशा ताजा और साफ खाना खाएं
  • बाहर का खाना खाने से बचें
  • साफ पानी का इस्तेमाल करें
  • खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं
  • कटे हुए फल और लंबे समय तक खुले रखे भोजन से बचें.

FAQs

Q1. फूड पॉइजनिंग क्या होती है?
खराब या दूषित खाना खाने से होने वाली बीमारी को फूड पॉइजनिंग कहते हैं.

Q2. फूड पॉइजनिंग के सामान्य लक्षण क्या हैं?
उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी इसके आम लक्षण हैं.

Q3. फूड पॉइजनिंग क्यों होती है?
बासी खाना, गंदा पानी या बैक्टीरिया वाले भोजन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है.

Q4. क्या फूड पॉइजनिंग जानलेवा हो सकती है?
हाँ, अगर समय पर इलाज न मिले तो यह गंभीर और जानलेवा बन सकती है.

Q5. फूड पॉइजनिंग से बचाव कैसे करें?
साफ और ताजा खाना खाएं, हाथ धोएं और गंदे पानी से बचें.

ये भी पढ़े-Prateek Yadav Death Details: डिप्रेशन, पत्नी से तनाव या कारोबार में घाटा? आखिर कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत