परिचय
Hantavirus एक खतरनाक वायरस है, यह संक्रमित चूहों के संपर्क से फैलता है.
यह वायरस चूहों की लार, मल और पेशाब से इंसानों तक पहुंच सकता है, ये गभीर बीमारी का कारण बन सकता है.
Hantavirus का बढ़ता खतरा
दुनियाभर में Hantavirus को लेकर चिंता बढ़ रही है. हाल ही में एक क्रूज शिप पर हंता वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद लोगों के मन में डर पैदा हो गया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरस चूहों के जरिए फैलता है और लापरवाही खतरनाक हो सकती है.
क्या है हंता वायरस
Hantavirus एक खतरनाक वायरस है. ये ज्यादातर चूहों और गिलहरी जैसे जानवरों के जरिए फैलता है.
चूहों की गंदगी, पेशाब या लार के संपर्क में आने से यह वायरस शरीर में पहुंच सकता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, इन वायरसों की 20 से ज़्यादा अलग-अलग प्रजातियां हैं.
इनमें से लगभग सभी का संबंध रोडेंट्स- यानी कुतरने वाले जानवर से होने वाले संक्रमण से है.
कैसे फैलता है?
इंसानों में हंता वायरस का इन्फेक्शन आमतौर पर उन जगहों पर होता है जहां चूहों की गंदगी पड़ी हो और घरों, दुकानों या फैक्ट्रियों में चूहे-गिलहरिया रहती हैं.

उसकी धूल हवा में उड़ जाए, तो सांस के जरिए वायरस शरीर में जा सकता है. लंबे समय से बंद कमरे, गोदाम और गंदी जगहों पर खतरा ज्यादा होता है.

इसके लक्षण क्या हैं?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हंता वायरस से संक्रमित होने के लक्षण आमतौर पर वायरस से संपर्क के एक से आठ सप्ताह के भीतर शुरू होते हैं.
वहीं शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य बुखार जैसे लगते हैं जैसे कि तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द, थकान, उल्टी होना शामिल है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि ये गंभीर मामलों में मरीज को सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों में पानी भरना और किडनी फेल होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
कैसे करें बचाव?
- हंता वायरस से बचाव के लिए चूहों को घर से दूर रखें.
- सफाई करते समय मास्क पहनें, बंद कमरे खोलकर हवा आने दें.
- इसके अलावा चूहों की गंदगी को सीधे हाथ न लगाएं.

डॉक्टरों का कहना है कि जहां चूहों की गंदगी हो, वहां सफाई करते समय सावधानी रखें, मास्क और दस्ताने पहनें और हाथों को अच्छी तरह साफ रखें.
निष्कर्ष
Hantavirus एक खतरनाक वायरस है, जो चूहों के जरिए फैल सकता है. इससे बचने के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है.
अगर बुखार, कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है.
FAQs
Q1. Hantavirus क्या है?
Hantavirus एक खतरनाक वायरस है जो चूहों से फैलता है.
Q2. Hantavirus कैसे फैलता है?
यह चूहों के मल, पेशाब और लार के संपर्क से फैलता है.
Q3. Hantavirus के मुख्य लक्षण क्या हैं?
बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द और सांस लेने में दिक्कत इसके लक्षण हैं.
Q4. Hantavirus से बचाव कैसे करें?
सफाई रखें, चूहों से दूर रहें और मास्क पहनें.
























