Advertisement

Summer Health Tips: गर्मियों में फूड पॉइजनिंग क्यों बढ़ता है खतरा?

गर्मियों में खराब खाना, बैक्टीरिया ग्रोथ, फूड पॉइजनिंग का खतरा, सड़ा हुआ खाना

Summer Health Tips: गर्मियों में फूड पॉइजनिंग एक आम लेकिन खतरनाक समस्या बन जाती है. क्योंकि बढ़ते तापमान में खाने में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे खराब भोजन खाने पर पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

गर्मियों का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है, वहीं इस मौसम में खाना सोच समझकर खाना चाहिए. इसलिए ज्यादा गर्मी और नमी की वजह से खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.इस मौसम में बाहर का खाना खाने से भी पेट खराब हो सकता है. चलिए आपको बताते हैे इस आर्टिकल में क्या गर्मियों  में खाना बन सकता है “जहर” जानिए क्यों बढ़ता है खतरा

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग क्यों बढ़ती है? 

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग क्यों बढ़ती है? 

बैक्टीरिया जल्दी बढ़ते हैं

गर्मी में तापमान ज्यादा होता है, जिससे बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं. अगर खाना ज्यादा देर बाहर रखा रहे, तो वह खराब हो जाता है और उसे खाने से उल्टी-दस्त हो सकते हैं.

पानी और खाने में गंदगी जल्दी लगती है

खुले में रखा पानी, जूस या कटे फल जल्दी खराब हो जाते हैं. बाहर का गंदा पानी या जूस पीने से बीमारी हो सकती है।

पसीने और गंदे हाथ से खतरा

गर्मी में ज्यादा पसीना आता है, जिससे हाथ गंदे हो जाते हैं. अगर बिना हाथ धोए खाना खाया, तो बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं.

खाना जल्दी खराब हो जाता है

गर्मी में खाना ज्यादा देर तक सही नहीं रहता, इसलिए जो खाना सर्दियों में 5–6 घंटे चलता है, वही गर्मी में 2–3 घंटे में खराब हो जाता है.

फूड पॉइजनिंग के लक्षण 

फूड पॉइजनिंग के लक्षण 

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग होने पर कुछ सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं.

  • पेट में दर्द या मरोड़
  • बार-बार उल्टी और दस्त होना
  • वहीं कभी-कभी हल्का बुखार या ठंड लगना
  • कमजोरी और चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • शरीर में दर्द या थकान
  • भूख न लगना

इसके अलावा अगर ये लक्षण ज्यादा समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग से बचने के आसान उपाय

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है.

ताजा खाना खाएं

हमेशा ताजा और गरम खाना ही खाएं, लंबे समय तक रखा हुआ खाना न खाएं.

साफ पानी पिएं

उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं.

हाथ साफ रखें

खाना खाने और बनाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं.

खाना ढककर रखें

खाने को हमेशा ढककर रखें ताकि मक्खियां और धूल उसमें न जाएं.

बाहर का खाना कम खाएं

स्ट्रीट फूड और खुले में मिलने वाले खाने से बचें.

निष्कर्ष

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ना एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या है. इसकी मुख्य वजह है ज्यादा तापमान, बैक्टीरिया की तेजी से वृद्धि, साफ-सफाई की कमी और गलत खान-पान की आदतें.

अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए, जैसे ताजा खाना खाना, साफ पानी पीना और स्वच्छता का ध्यान रखना, तो इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़े-Honey Benefits: गर्मी में शहद शरीर को ठंडा करता है या गर्म?

FAQs

Q1. गर्मियों में फूड पॉइजनिंग का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

गर्मी में तापमान ज्यादा होने से बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं.

जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है.

Q2. कौन-कौन से खाने जल्दी खराब होते हैं?

दूध, दही, पका हुआ खाना, मांस, मछली और कटे हुए फल-सब्जियां गर्मियों में जल्दी खराब हो जाते हैं.

Q3. कितनी देर तक बाहर रखा खाना सुरक्षित रहता है?

गर्मियों में पका हुआ खाना 2 घंटे से ज्यादा बाहर रखने पर खराब होने लगता है.

Q4. फूड पॉइजनिंग के लक्षण क्या होते हैं?

उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी इसके आम लक्षण हैं.

Q5. इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

ताजा खाना खाएं, खाने को ढककर रखें, फ्रिज में स्टोर करें.

साफ-सफाई का ध्यान रखें और बाहर का खाना कम खाएं.