Advertisement

Brain Stroke Causes: ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण क्या है?

दिमाग में तेज दर्द और ब्रेन स्ट्रोक को दर्शाती इमेज, जिसमें सिर पकड़कर बैठा व्यक्ति और ब्रेन का प्रभावित हिस्सा लाल रंग में दिख रहा है

Brain Stroke Causes: ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं, यह आज के समय में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. ये बीमारी अचानक होता है, लेकिन असल में हमारा शरीर स्ट्रोक आने से कुछ समय पहले ही हमें चेतावनी देने लगता है.

ऐसे में कई बार व्यक्ति की जान तक ले सकता है, भारत में हर साल बहुत से लोग ब्रेन स्ट्रोक का शिकार होते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल में डॉक्टरों के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण क्या है?

Makhana Benefits: रोज मखाना खाने के फायदे? हेल्थ पर क्या होता है असर

ब्रेन स्ट्रोक कितने प्रकार के होते हैं?

ब्रेन स्ट्रोक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke) और हेमोरेजिक स्ट्रोक (Hemorrhagic Stroke).

इन दोनों के कारण, लक्षण और इलाज की प्रक्रिया अलग-अलग होती है, इंदौर बेस्ट ब्रेन स्ट्रोक डॉक्टर अमित देवड़ा बताते हैं कि लगभग 80% मरीज इस्केमिक स्ट्रोक से प्रभावित होते हैं.

ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण क्या है?

डॉक्टर के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण High Blood Pressure माना जाता है.

ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण क्या है?

वहीं हाई ब्लड प्रेशर के अलावा भी कई वजहें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती हैं. जैसे कि डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान और शराब का सेवन, तनाव और नींद की कमी, फिजिकल एक्टिविटी की कमी.

इन कारणों को कंट्रोल कर ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत

डॅाक्टर के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो जान बचाई जा सकती है.

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत
  • चेहरे का एक हिस्सा सही से काम न करना
  • बोलने में दिक्कत
  • हाथ या पैर में अचानक कमजोरी
  • तेज सिरदर्द
  • चक्कर आना या बेहोशी

कैसे बचें ब्रेन स्ट्रोक से?

स्ट्रोक से बचने के लिए डॉक्टर हमें सलाह देते हैं कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें, हेल्दी डाइट लें, रोज हल्का व्यायाम करें, स्मोकिंग और शराब से दूर रहें, नियमित हेल्थ चेकअप कराएं.

निष्कर्ष

ब्रेन स्ट्रोक अचानक होने वाली बीमारी जरूर है, लेकिन इसे काफी हद तक रोका जा सकता है.

सबसे जरूरी है हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना, क्योंकि यही इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है.

इसे भी पढ़े-Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर क्रूज हादसा, कैसे हुआ इतना बड़ा एक्सीडेंट?

FAQs

Q1. ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण क्या है?

सबसे बड़ा कारण हाई ब्लड प्रेशर है.

यह दिमाग की नसों को कमजोर करके स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है.

Q2. क्या युवाओं को भी ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है?

हां, आजकल गलत लाइफस्टाइल, तनाव, स्मोकिंग और जंक फूड की वजह से युवाओं में भी स्ट्रोक के केस बढ़ रहे हैं.

Q3. स्ट्रोक आने से पहले कौन से लक्षण दिखते हैं?

अचानक बोलने में दिक्कत, चेहरे का टेढ़ा होना, हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन ये शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

Q4. क्या ब्रेन स्ट्रोक से बचाव संभव है?

हां, नियमित BP चेक, हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और स्मोकिंग से दूरी बनाकर खतरा कम किया जा सकता है.

Q5. स्ट्रोक आने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाएं, देरी जानलेवा हो सकती है.

हर मिनट बहुत कीमती होता है.