Advertisement

बार-बार Liver इंफेक्शन? कहीं ये कैंसर का संकेत तो नहीं! जानिए

थका हुआ व्यक्ति पेट के दाईं ओर दर्द पकड़े हुए, लिवर का चेतावनी का संकेत, जो बार-बार लिवर इंफेक्शन और कैंसर के खतरे की ओर इशारा करता है.

Liver Infection Symptoms: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है,

जो शरीर की गंदगी बाहर निकालकर पाचन को सही रखता है.
लेकिन जब बार-बार लिवर में इंफेक्शन होने लगे, तो यह चिंता का कारण बन जाता है,

ऐसे में लोगों के मन में बार-बार सवाल आता हे कि क्या लिवर इंफेक्शन कहीं ये कैंसर का संकेत तो नहीं?

CBSE Class 12 Result 2026 Date: कब आएगा रिजल्ट? ऐसे करें चेक, पासिंग मार्क्स और Digi Locker की पूरी जानकारी

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉक्टरों के अनुसार, लिवर में बार-बार इंफेक्शन होने लगे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए लिवर इंफेक्शन के सामान्य कारणों में वायरल हेपेटाइटिस जैसे हेपेटाइटिस A, B, C, खराब खानपान अधिक तला-भुना खाना, अल्कोहल का सेवन, दूषित पानी और कमजोर इम्यूनिटी शामिल हैं.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

लिवर में कई प्रकार के कैंसर हो सकते हैं लिवर कैंसर का सबसे आम प्रकार हेपेटोसेल्यूलर कार्सिनोमा है,

जो लिवर की मुख्य कोशिका (हेपेटोसाइट) में शुरू होता है.

क्या लिवर कैंसर का खतरा हो सकता है?

विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक रहने वाले लिवर रोग, जैसे क्रॉनिक हेपेटाइटिस या सिरोसिस, भविष्य में लिवर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. इसलिए समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है.

लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण

लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण कई अन्य बीमारियों के लक्षणों से मिलते-जुलते होते हैं, इसलिए अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. जैसे कि लगातार थकान और कमजोरी, पेट के दाईं ओर दर्द या सूजन, अचानक वजन कम होना, त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया), भूख में कमी.

लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण

बचाव के उपाय

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लें, वहीं शराब और जंक फूड से दूरी रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. नियमित व्यायाम और अच्छी नींद भी लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है. इसके अलावा नियमित हेल्थ चेकअप जरूर कराएं.

निष्कर्ष

बार-बार लिवर इंफेक्शन को हल्के में लेना सही नहीं है, लेकिन हर बार इसे कैंसर समझना भी जरूरी नहीं.

कभी-कभी यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.

इसे भी पढ़े-Dehydration से बचना है? ये आयुर्वेदिक ड्रिंक कर देगी कमाल!

FAQs

Q1. क्या बार-बार लिवर इंफेक्शन होना कैंसर का संकेत है?

हर बार नहीं लेकिन अगर इंफेक्शन बार-बार हो रहा है तो ये लिवर की गंभीर समस्या .

लंबे समय की बीमारी का संकेत हो सकता है. जांच जरूरी है.

Q2. लिवर इंफेक्शन बार-बार क्यों होता है?

कमजोर इम्यून सिस्टम, हेपेटाइटिस (वायरल), ज्यादा शराब, फैटी लिवर या गंदा खान-पान इसके मुख्य कारण हो सकते हैं.

Q3. कब लिवर इंफेक्शन कैंसर में बदल सकता है?

अगर लंबे समय तक लिवर डैमेज (जैसे सिरोसिस या हेपेटाइटिस B/C) बना रहे,

तो कुछ मामलों में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

Q4. इससे बचाव कैसे किया जा सकता है?

हेल्दी डाइट लें, शराब से दूरी रखें, हेपेटाइटिस की वैक्सीन लगवाएं, समय-समय पर जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह मानें.