Dehydration Symptoms: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगता है. इस मौसम में दो सबसे खतरनाक बीमारियां होती हैं हीटस्ट्रोक (लू लगना) और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी).
वहीं गर्मी के चलते लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. तेज धूप, पसीना और सही खानपान की कमी के कारण शरीर जल्दी थक जाता है और कमजोरी महसूस होने लगती है,
ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ प्राकृतिक ड्रिंक्स शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में काफी मददगार हो सकते हैं.
Migraine: क्या मोबाइल चलाने से बढ़ रहा है माइग्रेन?
डिहाइड्रेशन के कारण (Causes of Dehydration)
शरीर में पानी की कमी कई कारणों की वजह हो सकती है जैसे कि तेज गर्मी या लू में ज्यादा समय बिताना, उस समय पर्याप्त पानी न पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.

इसके अलावा ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करना या तेज बुखार से उल्टी या दस्त, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. बहुत अधिक कैफीन या शराब का सेवन करने से शरीर से अधिक पानी की कमी हो सकती है.
आयुर्वेदिक ड्रिंक क्यों है जरूरी?
आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में शरीर की गर्मी बढ़ जाता है, जिससे शरीर में गर्मी और पानी की कमी बढ़ती है. ऐसे में ठंडक देने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर पेय पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी हो जाता है.

कौन-कौन से आयुर्वेदिक ड्रिंक हैं फायदेमंद?
नारियल पानी- नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे अच्छे प्राकृतिक पेय पदार्थों में से एक है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, यह शरीर की गर्मी को भी कम करता है.
छाछ- छाछ में नमक और भुना जीरा मिलाकर पीने से शरीर ठंडा रहता है, यह पाचन में सहायक होता है.
बेल का जूस- बेल का जूस पेट को ठंडक देता है और पाचन को दुरुस्त रखता है, यह डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ ही लू के असर को भी कम करता है.
खीरा– खीरा नियमित रूप से खाएं, इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है और ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है.
डिहाइड्रेशन के लक्षण पहचानें
कभी-कभी शरीर में पानी की कमी धीरे-धीरे होती है और शुरुआत में आपको इसका पता भी नहीं चलता जैसे कि मुंह या जीभ का सूखना, बहुत थका हुआ या कमजोर महसूस करना. सिर दर्द, चक्कर आना ये सब डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं.
निष्कर्ष
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक्स एक आसान और असरदार उपाय हैं. ये न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि ऊर्जा और पोषण भी प्रदान करते हैं. इसलिए इस गर्मी में अपने खानपान में इन प्राकृतिक पेय पदार्थों को जरूर शामिल करें और खुद को स्वस्थ रखें.
यह भी पढ़े- Heat Stroke Symptoms: लू लगने पर शरीर में क्या-क्या होता है?
FAQs
Q1. डिहाइड्रेशन क्या होता है?
जब शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे नमक, पोटैशियम की कमी हो जाती है, उसे डिहाइड्रेशन कहते हैं.
Q2. इसके मुख्य लक्षण क्या हैं?
ज्यादा प्यास लगना, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मुंह सूखना और पेशाब कम आना.
























