Advertisement

Migraine: क्या मोबाइल चलाने से बढ़ रहा है माइग्रेन?

एक व्यक्ति सोफे पर बैठा मोबाइल देख रहा है, माथे पर हाथ रखकर सिर दर्द और थकान महसूस कर रहा है, पास में लैपटॉप खुला है. ज्यादा स्क्रीन टाइम और माइग्रेन का संकेत.

Migraine and mobile usage: आजकल सिरदर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है, खासकर युवाओं में कई लोग मानते हैं कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है. लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से आंखों पर दबाव पड़ता है और सिरदर्द की समस्या भी बढ़ सकती है, लेकिन बार-बार होने वाला दर्द माइग्रेन का संकेत भी हो सकता है.

OnePlus और Realme का विलय? क्या सच में गिर रहा है ब्रांड या बदल रही है रणनीति?

क्या मोबाइल से बढ़ रहा है सिरदर्द?

माइग्रेन एक तरह का न्यूरोलॉजिकल, जिसमें तेज और धड़कता हुआ सिरदर्द होता है. जो अक्सर सिर के एक तरफ बहुत तेज दर्द, मतली, उल्टी और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी भी होती है.

आज के डिजिटल समय में, बढ़ता हुआ स्क्रीन टाइम यानी मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर ज़्यादा देर तक देखने की आदत भी माइग्रेन के दर्द को बढ़ाने की बड़ी वजह बन गई है.

माइग्रेन और स्क्रीन टाइम का क्या संबंध है?

माइग्रेन में कैसा महसूस होता है?

माइग्रेन हर व्यक्ति को अलग-अलग तरीके से महसूस हो सकता है, लेकिन आम तौर पर इसके लक्षण ऐसे होते हैं.
सिर के एक तरफ दर्द होना. वहीं चलने-फिरने या काम करने से दर्द बढ़ जाता है. तेज रोशनी और आवाज से परेशानी होती है.
माइग्रेन का दर्द आमतौर पर 4 घंटे तक रहता है, लेकिन अगर इलाज न हो तो यह कई दिन एक हफ्ते तक भी चल सकता है.

माइग्रेन में कैसा महसूस होता है?

माइग्रेन क्यों बढ़ सकता है?

माइग्रेन आमतौर पर इन कारणों से बढ़ सकता है जैसे कि तनाव, हार्मोन में बदलाव, नींद की कमी, तेज रोशनी, अनियमित खान-पान के कारण बढ़ सकता है.

इसके अलावा ये चीजें भी कर सकती हैं मौसम में बदलाव, पानी की कमी, ज्यादा स्क्रीन टाइम, कैफीन का ज्यादा सेवन इसलिए हर व्यक्ति में ट्रिगर अलग हो सकते हैं.

कैसे करें बचाव?

स्क्रीन टाइम पर ज्यादा टाइम न दे, हर 20 से 30 मिनट में ब्रेक लें.
सोने से 30–60 मिनट पहले स्क्रीन बंद करें.
स्क्रीन की ब्राइटनेस सही रखें और अंधेरे में मोबाइल इस्तेमाल करने से बचें.
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर माइग्रेन के खतरे को कम किया जा सकता है.

कैसे पहचानें कि स्क्रीन वजह है?

FAQs- क्या मोबाइल चलाने से बढ़ रहा है माइग्रेन?

Q1. क्या मोबाइल चलाने से माइग्रेन बढ़ सकता है?

हां, लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है, ब्लू लाइट और लगातार फोकस करने से सिरदर्द ट्रिगर हो सकता है, जिससे माइग्रेन बढ़ सकता है.

Q2. मोबाइल इस्तेमाल से माइग्रेन क्यों ट्रिगर होता है?

स्क्रीन की तेज रोशनी, फ्लिकर, खराब पोस्चर और लगातार स्क्रॉलिंग से दिमाग और आंखें थक जाती हैं, ये सभी माइग्रेन के ट्रिगर बन सकते हैं.

Q3. मोबाइल यूज करते समय माइग्रेन से कैसे बचें?

मोबाइल यूज करते समय हर 20 मिनट में 20 सेकंड ब्रेक ले, स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें, अंधेरे में मोबाइल न चलाएं, पर्याप्त नींद लें.