Cholesterol Symptoms Signs: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है. वहीं लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण दुनिया भर में कोलेस्ट्रॉल का लोग शिकार बन रहे हैं.
आज के समय में बहुत लोग छोटी उम्र में ही कोलेस्ट्रॉल का शिकार बन रहे हैं. कोलेस्ट्रॉल का संबंध हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से है. आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पहले शरीर क्या देता है चेतावनी.
Low BP: लो ब्लड प्रेशर से बचने के आसान उपाय, आज से ही अपनाएं
क्या होता है कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है, यह शरीर की हर कोशिका में पाई जाती है. ये फैट शरीर में दो तरह का होता होता है एलडीएल (कम घनत्व वाला लिपोप्रोटीन) और एचडीएल (अधिक घनत्व वाला लिपोप्रोटीन) एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और एचडीएल अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है.
ये हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, क्योंकि इससे हार्मोन बनते हैं, पाचन में मदद मिलती है. कोशिकाओं की दीवारें मजबूत होती हैं, लेकिन जब यह संतुलन बिगड़ता है,
यानी जब खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है, तब यह दिल के लिए खतरा बन जाता है.
कोलेस्ट्रॉल कैसे बनता है जानलेवा?
जब शरीर में (LDL) खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, तो यह रक्त की नसों में जमने लगता है. इसके बाद धीरे-धीरे यह जमाव इतना बढ़ जाता है कि खून का बहाव रुक जाता है
इसलिए दिल तक खून ठीक से नहीं पहुंचेगा, तो दिल को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और यही स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन जाती है.
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पहले शरीर देता है ये संकेत
कोलेस्ट्रॉल को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते. वहीं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पहले शरीर बिना ज्यादा काम किए ही थकान महसूस होना.

इसके बाद चलते समय पैरों में दर्द या झुनझुनी होना. फिर इसके बाद बहुत लोगों का सीढ़ियां चढ़ते समय या हल्का काम करते ही सांस फूलना.
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
कुछ लोगों को कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है, जैसे डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसके बाद कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण गलत खानपान भी है, इसके अलावा जो धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं.
कैसे रखें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल?
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप लोगों को स्वस्थ आहार का सेवन करें, इसके बाद धूम्रपान और शराब को पूरी तरह छोड़ें दें, कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज करें, तले-भुने और फैटी फूड से दूरी बनाएं, समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं.

ये भी पढ़े- Apple Benefits: रोज एक सेब खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
निष्कर्ष
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत अक्सर हल्के और नजरअंदाज करने लायक लगते हैं, लेकिन यही छोटे संकेत आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते इन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत को पहचानें और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें.
संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर हेल्थ चेकअप से आप न केवल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकते हैं, बल्कि दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं. याद रखें, सही समय पर उठाया गया छोटा कदम आपको बड़ी परेशानी से बचा सकता है.
FAQs
1. क्या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पहले कोई लक्षण दिखते हैं?
अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल “silent” होता है, यानी शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, लेकिन कुछ संकेत जैसे थकान, भारीपन या सांस फूलना धीरे-धीरे नजर आ सकते हैं.
2. शरीर में कौन-से शुरुआती चेतावनी संकेत मिल सकते हैं?
सीने में हल्का दर्द या दबाव, जल्दी थक जाना, पैरों में दर्द या झनझनाहट, आंखों के आसपास पीले धब्बे (fat deposits), ये संकेत शरीर में फैट जमा होने की ओर इशारा कर सकते हैं.
3. क्या त्वचा या आंखों से भी पता चलता है?
हां, कई बार आंखों के आसपास पीले रंग के छोटे-छोटे धब्बे (xanthomas) दिखते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं.
4. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण क्या है?
ज्यादा तला-भुना और जंक फूड, एक्सरसाइज की कमी, मोटापा, धूम्रपान और शराब, पारिवारिक (genetic) कारण.
5. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कैसे बचा जा सकता है?
रोजाना 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें,हेल्दी डाइट लें (फल, सब्जियां, ओट्स), जंक फूड और ऑयली चीजें कम करें, नियमित हेल्थ चेकअप कराएं.

























