Advertisement

PeriodsHealth: पीरियड्स में बार-बार होती है कमजोरी? ये आसान उपाय अपनाएं

पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी महसूस करती महिला, हेल्दी डाइट और आराम से राहत पाने की कोशिश

Periods Health: पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यह समस्या आम है, लेकिन शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव और खून की कमी के कारण होता है. वहीं थकान का संबंध एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोनों के मासिक चक्र के दौरान होने वाले उतार-चढ़ाव से है.

Diarrhea Causes: गर्मियों में अचानक क्यों बढ़ जाते हैं डायरिया के केस? जानिए

क्या पीरियड्स के दौरान थकान होना सामान्य है?
पीरियड्स के दौरान या उससे ठीक पहले थकान और कमजोरी महसूस होना काफी आम है. कई महिलाओं को इस समय ऊर्जा में कमी, सुस्ती और चक्कर जैसी दिक्कतें होती हैं. दरअसल, यह थकान अक्सर प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) का एक सामान्य लक्षण है.

PMS के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से पेट फूलना, स्तनों में संवेदनशीलता, ऐंठन के साथ-साथ मूड स्विंग्स जैसे चिंता, अवसाद और चिड़चिड़ापन भी देखने को मिलते हैं. हालांकि, अगर थकान बहुत ज्यादा हो, लंबे समय तक बनी रहे या रोजमर्रा के कामों को प्रभावित करने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है.

ये आसान उपाय अपनाएं
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यह स्थिति आम है, लेकिन सही देखभाल और खान-पान से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. अगर आप भी हर महीने इस परेशानी से गुजरती हैं, तो ये आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.

1. हल्की एक्सरसाइज करें– योग, स्ट्रेचिंग या हल्की वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मूड भी अच्छा रहता है, इससे कमजोरी कम महसूस होती है.

2. भरपूर नींद और आराम जरूरी- कभी-कभी हार्मोनल बदलावों के कारण पर्याप्त नींद न मिलने से थकान महसूस हो सकती है, इस दौरान शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है. रोज 7–8 घंटे की नींद लें और भारी कामों से बचें.

3. पोषण से भरपूर डाइट लें- पीरियड्स के दौरान शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिससे कमजोरी बढ़ती है. हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, गुड़, अनार और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें. वहीं पीरियड्स के दौरान एक या दो सप्ताह पहले कैफीन, नमक और चीनी का सेवन सीमित करना या उसे परहेज करना भी अच्छा रहता है.

4. हाइड्रेशन का रखें ध्यान- गर्मियों या सामान्य दिनों में भी पानी की कमी थकान बढ़ा सकती है, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, साथ ही नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स लें.

ये भी पढ़े- OnionBenefits: गर्मियों में क्यों जरूरी है प्याज? जानिए इसके फायदे

FAQS

1. पीरियड्स में कमजोरी क्यों महसूस होती है?
पीरियड्स के दौरान ब्लड लॉस और हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.

2. क्या डाइट बदलने से पीरियड्स की कमजोरी कम हो सकती है?
हां, आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने से कमजोरी काफी हद तक कम हो सकती है.

3. पीरियड्स में क्या खाना चाहिए ताकि एनर्जी बनी रहे?
हरी सब्जियां, फल, नट्स, दाल और गुड़ जैसी चीजें खाने से शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा मिलती है.

4. क्या पीरियड्स में एक्सरसाइज करना सही है?
हल्की एक्सरसाइज या योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान कम महसूस होती है.

5. कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
अगर कमजोरी बहुत ज्यादा हो, चक्कर आएं या लंबे समय तक समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.