Advertisement

HealthTips: हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट, जानिए कौन ज्यादा खतरनाक है

difference between heart attack and cardiac arrest

Healthy Lifestyle: आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, और अक्सर लोग हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट को एक ही समझ लेते हैं. लेकिन सच यह है कि दोनों अलग-अलग स्थितियां हैं और इनके लक्षण, कारण और खतरे भी अलग होते हैं, आइए समझते हैं आसान भाषा में इनका फर्क.

ImmunityBoost: बदलते मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें

हार्ट अटैक क्या होता है?
हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की मांसपेशियों तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में ब्लॉकेज हो जाता है, इससे दिल को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और धीरे-धीरे नुकसान होने लगता है.
लक्षण:
सीने में दर्द या दबाव, बाएं हाथ, जबड़े या पीठ में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना और घबराहट.

कार्डिएक अरेस्ट क्या होता है?
कार्डिएक अरेस्ट एक अचानक होने वाली स्थिति है, जिसमें दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाती है, यह एक इमरजेंसी स्थिति होती है और तुरंत इलाज न मिलने पर जान जा सकती है.
लक्षण:
अचानक बेहोशी, सांस रुक जाना, पल्स (नाड़ी) का न मिलना.

कौन ज्यादा खतरनाक है?
दोनों ही गंभीर हैं, लेकिन कार्डिएक अरेस्ट ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह बिना किसी चेतावनी के अचानक होता है, इसमें तुरंत CPR और मेडिकल मदद जरूरी होती है, कुछ ही मिनटों में जान जाने का खतरा होता है. वहीं, हार्ट अटैक में लक्षण पहले से दिख सकते हैं और समय रहते इलाज मिलने पर मरीज को बचाया जा सकता है.

बचाव के उपाय
नियमित व्यायाम करें, हेल्दी डाइट लें, धूम्रपान और शराब से दूर रहें, ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें, तनाव कम करें.

यह भी पढ़े- WorldLiverDay: महिलाओं में लिवर के लक्षण अलग क्यों होते हैं? जानिए