Advertisement

HydrationFoodsSummer: डिहाइड्रेशन से बचना है? खीरा या ककड़ी कौन ज्यादा असरदार

cucumber or kakdi which is better

Hydration Foods Summer: गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ती है, ऐसे में लोग अक्सर ठंडक देने वाले फूड्स की तलाश में रहते हैं. सबसे ज्यादा सवाल यही होता है खीरा खाएं या ककड़ी, कौन ज्यादा फायदेमंद है?

HeartAttackRisk: हीटवेव में दिल पर क्यों पड़ता है असर? डॉक्टरों ने बताया बड़ा कारण

खीरा और ककड़ी में क्या है फर्क?
खीरा और ककड़ी दिखने में लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन दोनों में हल्का अंतर होता है, खीरा आमतौर पर गहरे हरे रंग का होता है और इसका स्वाद थोड़ा मीठा व रसीला होता है, ककड़ी हल्के रंग की होती है और इसका स्वाद थोड़ा कड़वा या फीका हो सकता है. हालांकि, दोनों में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है.

डिहाइड्रेशन से बचाने में कौन बेहतर?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, खीरा और ककड़ी दोनों ही डिहाइड्रेशन से बचाने में फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें 90% से ज्यादा पानी होता है. ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, पाचन को बेहतर बनाते हैं, लेकिन अगर तुलना की जाए, तो खीरा थोड़ा ज्यादा जूसी और स्वादिष्ट होता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं और यह हाइड्रेशन के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है.

कैसे करें सेवन?
सलाद के रूप में खाएं, नमक और नींबू डालकर खा सकते हैं, जूस या स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं.

ध्यान रखने वाली बातें
ज्यादा नमक डालकर न खाएं, साफ धोकर ही सेवन करें, खाली पेट बहुत ज्यादा मात्रा में न लें.

ये भी पढ़े- AsthmaAttack: अस्थमा अटैक से बचना है? आज से शुरू करें ये 5 योग अभ्यास