Advertisement

AsthmaAttack: अस्थमा अटैक से बचना है? आज से शुरू करें ये 5 योग अभ्यास

yoga for asthma patients

Yoga For Asthma Patients: आजकल बढ़ते प्रदूषण, धूल और बदलती लाइफस्टाइल के कारण अस्थमा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अस्थमा अटैक के दौरान सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और खांसी जैसी समस्याएं सामने आती हैं, ऐसे में नियमित योग अभ्यास न सिर्फ राहत देता है, बल्कि अटैक के खतरे को भी कम कर सकता है.

Expert View: Modi सरकार का मास्टर स्ट्रोक या सियासी झटका?

क्यों फायदेमंद है योग?
योग और प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, सांस लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही तरीके से किया गया योग अस्थमा के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है.

ये 5 योग अभ्यास जरूर करें

अनुलोम-विलोम प्राणायाम: यह सबसे प्रभावी श्वास अभ्यासों में से एक है, इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और सांस लेने में आसानी होती है.

भ्रामरी प्राणायाम: इस प्राणायाम में मधुमक्खी की तरह आवाज निकालते हुए सांस ली जाती है, जिससे तनाव कम होता है और सांस की गति कंट्रोल होती है.

कपालभाति प्राणायाम: यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और श्वसन तंत्र को साफ करता है, हालांकि इसे हल्के तरीके से और एक्सपर्ट की सलाह से ही करें.

भुजंगासन: यह आसन छाती को खोलता है और फेफड़ों में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाता है, जिससे सांस लेना आसान होता है.

सेतु बंधासन: यह आसन फेफड़ों को विस्तार देता है और सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत पहुंचाता है.

    ध्यान रखने वाली बातें
    योग हमेशा खाली पेट करें, शुरुआत धीरे-धीरे करें और शरीर पर ज्यादा जोर न डालें. अगर समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर या योग एक्सपर्ट की सलाह लें.

    इसे भी पढ़े- ImmunityBoost: बदलते मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें